चार लड़कियों ने युवक को दौड़ा दौड़ा कर चप्पलों से पीटा - rashtrmat.com

चार लड़कियों ने युवक को दौड़ा दौड़ा कर चप्पलों से पीटा

राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। रीवा रतहरा स्थित नहर के पास बीच सड़क हाई बोल्टेज ड्रामा चार लड़कियों का देखने को मिला। एक युवक को चार लड़कियां मिलकर चप्पलों से पीट रही थीं। वो अपने आप को बचाने के लिए भागने लगा तो लड़कियों ने उसे दौड़ाकर पीटा। क्यों पीट रही थीं, इसकी वजह से किसी को नहीं पता। लेकिन वहां खड़ी भीड़ का कहना था कि युवक नशे में है।


पिटने वाला और पीटने वाले चुप रहे
रीवा अपोलो हास्पिटल के पास युवक को चप्पलों से मारने वाली लड़कियों की उम्र बहुत ज्यादा नहीं है। यही कोई बीस बाइस साल की होंगी। जिस युवक को मार रही थी वो कुछ बोल नहीं रहा था। न ही लड़कियां उसे मारते वक्त कुछ बोल रही थीं। इससे यही लगता है कि मारने वाली लड़कियां और मार खाने वाला युवक एक दूसरे को जानते थे।


लोग वीडियो बना रहे थे
पिटने वाला युवक पान ठेले के पास खड़ा था। अचानक लड़कियों मारने लगी। एक लड़की मारने के बाद वहां से निकल कर एक बाइक के पास आकर खड़ी हो गयी। वह युवक अचानक दौड़कर आटो के पास पहुंच गया। उसके बाद चारो लड़कियों ने उसे चप्पलों से खूब पीटा।वहां दर्शक बनी खड़ी भीड़ का कहना था कि युवक पी रखा है। हो सकता है कि नशे में युवक ने लड़कियों को कुछ कहा हो या फिर छेड़ा हो। मामला जो भी हो लेकिन देखने वालों को मजा आ रहा था। लोग वीडियो बना रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *