दो दमादों नें मिलकर की ससुर की हत्या, दोनों गिरफ्तार - rashtrmat.com

दो दमादों नें मिलकर की ससुर की हत्या, दोनों गिरफ्तार

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)।जिले के थाना परसवाड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अरंडिया के जंगल में मिले 60 वर्षीय बुजुर्ग के शव के मामले में पुलिस ने अंधे हत्याकांड के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हत्या पुरानी पारिवारिक रंजिश के चलते मृतक के दामाद और उसके साढ़ू ने किया।
सिर पर गंभीर चोट से जान गयी
हत्या के संबंध में पुलिस ने बताया कि 03 फरवरी ग्राम अरंडिया के जंगल क्षेत्र में एक वृद्ध व्यक्ति का शव मिला। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी परसवाड़ा फोरेंसिक टीम,फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ एवं पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का निरीक्षण कर मर्ग कायम कर जांच शुरू की। मृतक की पहचान कैलाश गिरी गोस्वामी 60 वर्ष निवासी नेवरगांव नगाटोला थाना वारासिवनी के रूप में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोट से अत्यधिक रक्तस्राव के कारण वृद्ध की मृत्यु हो गयी थी। अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध धारा 103,1, बीएनएस के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया।
शराब पिलाने के बहाने जंगल ले गए
पुलिस जांच में पता चला कि मृतक का अपने दामाद अशोक गिरी और उसके साढ़ू रुस्तम गिरी से पुराना विवाद चल रहा था। 30 जनवरी की शाम दोनों आरोपी मृतक को शराब पिलाने के बहाने मोटरसाइकिल से अरंडिया जंगल ले गए। जहां सुनसान स्थान पर लकड़ी के डंडे से सिर पर हमला कर उसका गला दाबकर हत्या कर दिये। बाद में शव को घसीटकर जंगल के भीतर फेंक दिया।
आरोपी ने गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाया
हत्या के बाद आरोपी अशोक गिरी ने खुद ही गुमशुदगी दर्ज कराकर पुलिस को गुमराह किया और जांच में सहयोग का दिखावा करता रहा। संदेह गहराने पर दोनों से कड़ी पूछताछ की गई। जिसमें उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया। अशोक गिरी ने मृतक का झोला और सामान अपने पिता की समाधि के पास ले जाकर जलाने की बात की ,उसने पिता का बदला लिया।पुलिस ने   दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *