ब्यूटी पार्लर में चोरी करने वाला का गिरफ्तार, 1.55 लाख का सामान बरामद - rashtrmat.com

ब्यूटी पार्लर में चोरी करने वाला का गिरफ्तार, 1.55 लाख का सामान बरामद

राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। रीवा शहर के सिरमौर चौराहे स्थित ब्यूटी पार्लर से सामान चोरी करने के मामले में अमहिया पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ब्यूटी पार्लर का सामान और मोटर पंप सहित कुल 1 लाख 55 हजार रुपये कीमत का मशरूका बरामद किया है।
चोरी के आरोपी की तलाश की
  थाना प्रभारी अमहिया निरीक्षक मनोज कुमार गौतम ने पुलिस टीम के साथ मिलकर चोरी के आरोपी की तलाश की और उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान इरफान अंसारी (18 वर्ष), पिता रफीक अंसारी, निवासी तरहटी, थाना सिटी कोतवाली, रीवा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से चोरी का सामान बरामद कर लिया है।
1.55 लाख रुपये का सामान बरामद
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ब्यूटी पार्लर का करीब 1 लाख 50 हजार रुपये कीमत का सामान और 5 हजार रुपये कीमत का मोटर पंप जब्त किया है। बरामद मशरूके की कुल कीमत 1 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है।इस कार्यवाही में थाना प्रभारी अमहिया निरीक्षक मनोज कुमार गौतम, मप्रआर शबाना बेगम, प्रधान आरक्षक केमला प्रसाद, आरक्षक विकास तिवारी, शंकरदत्त, अनुज सिंह, आकाश मिश्रा और योगेश सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *