युवक को लोहे से मारने वाले बदमाशों का पुलिस ने निकाला जुलूस - rashtrmat.com

युवक को लोहे से मारने वाले बदमाशों का पुलिस ने निकाला जुलूस

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)।जिले के किरनापुर थाना क्षेत्र के ग्राम रजेगांव में बीच सड़क पर एक युवक की लोहे की पाइप से बेरहमी से पिटाई करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। जिसके बाद पीड़ित युवकांे के परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपियों का जुलूस निकालने की मांग करते हुए रजेगांव बंद का आव्हान किया।


आरोपियों का जुलूस निकला
इसघटना के विरोध में 10 फरवरी को ग्रामीणों ने रजेगांव बंद रखा और आरोपियों का जुलूस निकलने की मांग की। हालांकि घटना का वीडियों सामने आने के बाद पुलिस ने बदमाशो को गिरफ्तार किया। लेकिन उक्त कार्यवाही से ग्रामीणों का आक्रोश नहीं थमा और ग्रामीणों ने आरोपीयों को जुलूस निकालने व उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की। जिसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार तीन आरोपियों का जुलूस निकाला।
गाड़ी टकराने पर विवाद हुआ
बताया जा रहा है कि यह विवाद गाड़ी टकराने की मामूली बात को लेकर शुरू हुआ था। जिसने बाद में हिंसक रूप ले लिया। ग्रामीणों के अनुसार रेत ठेकेदार के करीबी सेम हुसैन और जुनैद अपने साथियों के साथ रजेगांव के युवकों पर टूट पड़े। हवा पंचर की दुकान के पास खड़े ट्रक के नजदीक लोहे के पाइप और डंडों से गाली,गलौज करते हुए जमकर मारपीट की गई। इतना ही नहीं आरोप है कि बस स्टैंड रजेगांव में बैठे बाबा भाई पर भी धारदार हथियार से हमला किया गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने दबंगों का पीछा किया और तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रेत ठेकेदार के करीबी सेम हुसैन एवं जुनैद को हिरासत में ले लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *