राष्ट्रमत न्यूज,मुबई/नई दिल्ली(ब्यूरो)। देश के अलग अलग राज्यों में बारिश ने कहर मचा रखा।महाराष्ट्र में सरकार ने चेतावनी दे रखा है कि बहुत जरूरी हो तो ही घर से निकलें।पेड़ों,जर्जर इमारतों, होर्डिंग्स और बिजली के खंभों से दूर रहें। महाराष्ट्र के सातारा में पुल टूट जाने से क्रेने से कार निकाली गयी। पुणे में भू स्खलन से ती मौत हो चुकी है।महाराष्ट्र में तीन दिन से लगातार बारिश हो रही है। मुंबई.पुणे रेल रूट पर करजत.लोनावला के भोर घाट सेक्शन में दो जगह लैंडस्लाइड हो गई। इससे तीनों रेलवे लाइनें प्रभावित हो गईं। 20 ट्रेनों को कैंसिल करना पड़ा।जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में बारिश के बाद बाढ़ में गाड़ियां कीचड़ और पत्थरों के बीच फंस गईं।

पुल टूटने से 10-12 पर्यटक फंस गए
महाराष्ट्र में तीन दिन से लगातार बारिश हो रही है। मुंबई-पुणे रेल रूट पर करजत-लोनावला के भोर घाट सेक्शन में दो जगह लैंडस्लाइड हो गई। इससे तीनों रेलवे लाइनें प्रभावित हो गईं। 20 ट्रेनों को कैंसिल करना पड़ा।उधर, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भी लैंडस्लाइड होने से रास्ता बंद हो गया। सातारा जिले के महाबलेश्वर में वेण्णा नदी का पुल टूटने से 10-12 पर्यटक फंस गए। कारों को क्रेन की मदद से निकाला गया।

BMC ने आज सभी सरकारी और प्रायवेट स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की है। मुंबई एयरपोर्ट पर 17 फ्लाइट रद्द हुईं। मुंबई में प्राइवेट ऑफिसों के कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करने को कहा गया है।वहीं जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड हो गई। 6-7 गाड़ियां मलबे में दब गईं। मलबा हटाने का काम जारी है। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में चलती गाड़ी पर पत्थर गिरने से 14 साल की लड़की की मौत हो गई।पुणे में भूस्खलन और तेज बहाव की अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। भारी बारिश की वजह से लोनावला में कार्ला से लोहागढ़ किले तक सड़क का एक हिस्सा पानी में डूब गया।
सरकार ने गाइड लाइन जारी किया
- लोगों से अपील की है कि बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें।
- पेड़ों, जर्जर इमारतों, होर्डिंग्स और बिजली के खंभों से दूर रहें।
- वाहनों को पेड़ों के नीचे पार्क न करें और समुद्र तट व जलभराव वाले इलाकों में जाने से बचें।
- स्थिति से निपटने के लिए करीब 15 हजार कर्मचारी और अधिकारी तैनात किए गए हैं।
- किसी भी आपात स्थिति में लोग BMC हेल्पलाइन 1916 पर संपर्क कर सकते हैं।