प्रियांश बिसेन अंतरराष्ट्रीय आर्म रेसलिंग टूर में हिस्सा लेंगे - rashtrmat.com

प्रियांश बिसेन अंतरराष्ट्रीय आर्म रेसलिंग टूर में हिस्सा लेंगे

 राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। सांदीपनि विद्यालय वारासिवनी के कक्षा 12वीं गणित संकाय के प्रतिभावान छात्र प्रियांश उमाशंकर बिसेन का आगामी प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय आर्म रेसलिंग टूर (कअऋ) के लिए भारतीय दल में चयन हुआ है। प्रियांश 65 किलोग्राम राइट हैंड श्रेणी में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक
प्रियांश की इस सफलता पर जिला शिक्षा अधिकारी धनश्री जैन, अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक मोहित डहेरिया एवं सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य हुमराज पटले ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए  कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त करना क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है। प्रियांश की उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य हुमराज पटले एवं समस्त शिक्षकगणों ने पुष्पहार पहनाकर उनका सम्मान किया।

उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की

प्राचार्य ने कहा कि प्रियांश की सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। इसमें उनके माता-पिता एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रियांश अंतरराष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन करेंगे। विद्यालय प्राचार्य ने बताया कि खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी चयन पत्र में प्रियांश के राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *