* ‘सिटी सेंटर भगवान एनक्लेव’ का भव्य शुभारंभ
राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। रीवा शहर के शिल्पी प्लाजा रोड स्थित सिटी सेंटर भगवान एनक्लेव व्यावसायिक परियोजना के लान्चिंग के अवसर पर इंजीनियर देवेन्द्र ने कहा कि आने वाले पांच सालों में रीवा में व्यावसायिक जोन विकसित होगा। रीवा में हमने देखा कि यातायात और पार्किग की समस्या है। इसे हमने चुनौती के रूप में स्वीकारा। रीवा चूंकि निरतंर विकास कर रहा है। व्यावसायिक गतिविधियां यहां बढ रही है। शिल्पी प्लाजा बना तो व्यापार का क्षेत्र बढा। चूंकि रीवा दू्रत गति से विकतिस हो रहा है। इसलिए यहां मल्टी काम्पलेक्स की जरूरत महसूस की जा रही है।

रीवा में व्यवसाय को गति मिली
प्रेस वार्ता के दौरान यह बात इंजीनियर देवेन्द्र ने कही। उन्होंने कहा कि प्रयागराज रोड के दोनों ओर हमने व्यावसायिक काम्प्लेक्स बनाए।इससे रीवा की जनता को रोजगार मिला।मल्टी स्टोरी इमारत के अलावा भव्य शो रूम बनने से व्यवसाय को गति मिली है। अब हम देख रहे हैं कि ढेकहा में और रेलवे स्टेशन की तरफ फ्लाइ ओवर बनने से ब्यापार की अपार संभावनाएं हैं। बेसमेट में पार्किग दे रहे हैं। अभी तक देखा गया है कि रीवा में सीए,डाॅक्टर और अधिवक्ताओं के लिए दफ्तर नहीं हैं। इसका हमने ध्यान रखा है।
व्यावसायिक सुविधाओं का विस्तार
सिटी सेंटर भगवान एनक्लेव व्यावसायिक परियोजना का शुभारंभ मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। श्री गजरूप इंफ्रा एंड इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा विकसित की जा रही इस परियोजना का उद्देश्य शहर में आधुनिक व्यावसायिक सुविधाओं का विस्तार करते हुए व्यापारए खानपान और पेशेवर सेवाओं के लिए एक सुव्यवस्थित केंद्र उपलब्ध कराना है।

कई सुविधाएं और आधुनिक दफ्तर होंगे
परियोजना के ग्राउंड और मेजेनाइन फ्लोर को फूड एंड डाइनिंग जोन के रूप में नियोजित किया गया है। जहां रेस्टोरेंट्स, कैफे, फास्ट फूड और क्विक सर्विस आउटलेट्स के लिए स्थान प्रस्तावित हैं। वहीं प्रथम,द्वितीय और तृतीय तल पर बैंकिंग वित्तीय सेवाओं, कोचिंग संस्थानों, सीए, अधिवक्ताओं, स्टार्टअप्स व कार्पोरेट कार्यालयों के लिए आधुनिक आफिस स्पेस विकसित किए जा रहे हैं। जिनमें वेटिंग लाबी, कामन वाशरूम और प्राकृतिक रोशनी जैसी व्यवस्थाओं पर ध्यान दिया गया है।
सुव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था रहेगी
इंजीनयर दयाशंकर पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताये की परियोजना को ग्लास फसाड, आधुनिक वास्तुशिल्प, 16.पैसेंजर हाई.स्पीड लिफ्ट और सुव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था के साथ विकसित किया जा रहा है। विंध्य क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव का दावा करने वाली कंपनी ने कहा कि इस परियोजना से व्यापारिक गतिविधियों,रोजगार और सेवा क्षेत्र के विस्तार को बढ़ावा मिलेगा। समारोह में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल विशिष्ट अतिथियों, व्यापारिक प्रतिनिधियों और नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।