अब सही चलेंगे ऑटोः62 का चालान कटा,80 ई रिक्शा के खिलाफ कार्रवाई - rashtrmat.com

अब सही चलेंगे ऑटोः62 का चालान कटा,80 ई रिक्शा के खिलाफ कार्रवाई

राष्ट्रमत न्यूज रीवा(ब्यूरो)। मध्यप्रदेश के संभागीय मुख्यालय रीवा में ऑटों वालों की वजह अव्यवस्थित यातायात व्यवस्था को सुधारने के मकसद से आज यातायात विभाग उनके खिलाफ सड़कों पर उतरा।  इसके साथ ही शहर में नो पार्किग जोन में अपनी कार खड़ी कर देने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गयी। उनके चक्के पर ब्रेक लगा दिया गया। 80 ई रिक्शा ऑटों वालों के खिलाफ कार्रवाई की गयी वहीं 62 के खिलाफ चालनी कार्रवाई की गयी। ऐसा इसलिए किया गया ताकि भविष्य में शहर में ऑटोंवाले सही तरीके से चलें।


चालानी कार्रवाई
आज यातायात विभाग ने शहर के अनके मार्गो पर चलने वाले ऑटों को रोका और उनके कागाजात देखे। यह भी देखा गया कि कौन कौन ऑटो वाले वर्दी में नहीं है। किनके पास दस्तावेज नहीं है। शहर में ज्यादातर ऑटो चालक वर्दी नहीं पहनते हैं। साथ ही कागजात भी नहीं रखते। अक्सर देखा गया है कि यात्रियों के बैग और अन्य सामान ऑटों में चोरी होते आए हैं। ऑटो वाले बिना वर्दी के चलते हैं,जिससे उन्हें पहचानना मुश्किल हो जाता है। यात्रियों की बेहतर सुविधा देने और यातायात व्यवस्था की बेहतरी के लिए 62 ऑटों चालाको के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गयी।


ऑटों चालकों को जागरूक किया गया
यातायात टीआई अनीमा शर्मा के अनुसार ऑटो चालकों को हिट रन योजना,राहगीर योजना के साथ यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। कहीं भी यात्री को न भरें। जहां भी सड़कों पर वाइट पट्टी है वहां से यात्रियों को ले। और यातायात के नियमों का पालन करें,इसके लिए जागरूक किया गया। जेब शहर में अव्यवस्थित यातायात और नियमों के उल्लंघन को रोकने के लिए रीवा यातायात पुलिस ने आज सख्त अभियान चलाया। पुलिस लाइन स्थित ई.रिक्शा एवं ऑटो वाहनों पर विशेष कार्रवाई करते हुए उनके सभी आवश्यक दस्तावेजों की गहन जांच की गई। वर्दी न पहनने वाले चालकों पर भी कार्रवाई की गई।


बगैर वर्दी के न चलें
साथ ही सभी चालकों को यातायात टीआई अनीमा शर्मा ने निर्धारित वर्दी अनिवार्य रूप से पहनने की हिदायत दी गई। इसके अलावा शहर के सभी प्रमुख चैराहों पर वाहनों को निर्धारित स्थान पर ही खड़ा करने के निर्देश दिये गए हैं ताकि यातायात व्यवस्था बाधित न हो। यातायात पुलिस का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा, ताकि शहर में आटो चालकों और अन्य वाहनों से होने वाली अव्यवस्था नियंत्रित रहे। यातायात व्यवस्था में व्यवधान न पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *