राष्ट्रमत न्यूज,नई दिल्ली(ब्यूरो)। दिल्ली हाईकोर्ट ने अभिनेता सलमान खान को फिल्म ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी’ के निर्माता की याचिका पर नोटिस जारी किया है। निर्माता ने सलमान खान द्वारा फिल्म पर प्रतिबंध लगाने के लिए दायर याचिका को क्षेत्रीय क्षेत्राधिकार के अभाव में वापस करने की मांग की है।

न्यायमूर्ति अनुप जयराम भंभानी की पीठ ने इस मामले की सुनवाई करते हुए सलमान खान को चार सप्ताह के अंदर अपना जवाब दाखिल करने का समय दिया है। मामले की अगली सुनवाई 16 दिसंबर को निर्धारित की गई है। फिल्म के निर्माता अमित जानी ने अपनी याचिका में तर्क दिया है कि सलमान खान द्वारा दायर याचिका में क्षेत्रीय क्षेत्राधिकार का अभाव है। उन्होंने कहा कि अभिनेता पहले से ही व्यक्तित्व अधिकारों से संबंधित एक अन्य मुकदमे में इसी फिल्म को लेकर राहत मांग चुके हैं और नया मुकदमा समान मुद्दों पर आधारित है।