रीवा में यातायात पुलिस का चेकिंग अभियान, 4 लाख 25 हजार रुपये वसूला - rashtrmat.com

रीवा में यातायात पुलिस का चेकिंग अभियान, 4 लाख 25 हजार रुपये वसूला

राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। यातायात प्रभारी अनीमा शर्मा ने कहा कि भोपाल पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार बिना हेलमेट वाहन चलाने,तीन सवारी बैठाने, माडीफाइड साइलेंसर लगाने सहित अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्यवाही की जा रही है।


माडीफाइड साइलेंसर पर एक हजार का जुर्माना
चेकिंग अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर 28 सितम्बर से चालानी कार्यवाही करते हुए 4 लाख 25 हजार रुपये का राजस्व वसूल किया है। जो दोपहिया वाहन चालक माडिफाइड साइलेेंसर अपने वाहन मंे लगाए पाए जाते हैं तो उन पर एक हजार रुपए का चालान काटा जाता है। वो कोर्ट में जमा करना चाहते हैं तो वहां पांच हजार रुपए जमा करने होते है। धारा 120 के तहत कार्रवाई की जाती है।


तीन सवारी न बैठाएं
यातायात प्रभारी अनीमा शर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस मुख्यालय के आदेश के तहत यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करेंए वाहन पर तीन सवारी न बैठाएं और माडीफाइड साइलेंसर सहित प्रतिबंधित उपकरणों का इस्तेमाल न करें।यातायात पुलिस का कहना है कि अभियान का उद्देश्य केवल चालान करना नहीं बल्कि सड़क सुरक्षा को मजबूत करना और वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *