रीवा में  नाबालिग से छेड़छाड़, पुस्तक संचालक सुशील गिरफ्तार - rashtrmat.com

रीवा में  नाबालिग से छेड़छाड़, पुस्तक संचालक सुशील गिरफ्तार

राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। रीवा जिले के बैकुंठपुर में 11 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने पुस्तक संचालक सुशील गुप्ता को गिरफ्तार किया है। आरोपी की उम्र 57 वर्ष बताई गई है। घटना सरस्वती स्कूल के सामने बैकुंठपुर की  है।
पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस के मुताबिक, नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ की शिकायत मिलने के बाद बैकुंठपुर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की। शिकायत के आधार पर आरोपी सुशील गुप्ता, पिता स्वर्गीय रामसिया गुप्ता, निवासी बैकुंठपुर के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 9/10 के तहत मामला दर्ज किया गया।
आरोपी सुशील गुप्ता गिरफ्तार
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है।पुलिस का कहना है कि महिला एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों में त्वरित कार्रवाई जारी है तथा ऐसे मामलों में आरोपियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *