30 लाख रुपये का महुआ लाहन और 45 लीटर शराब जब्त - rashtrmat.com

30 लाख रुपये का महुआ लाहन और 45 लीटर शराब जब्त

राष्ट्रमत न्यूज,रायपुर(ब्यूरो)। आबकारी वृत्त वारासिवनी बालाघाट एवं लांजी की संयुक्त टीम ने लालबर्रा विकासखंड के ग्राम पनबिहरी साल्हे एवं चिचगांव में छापामार मार कर प्लास्टिक के ड्रम एवं डिब्बों में भरा 306 क्विंटल महुआ लाहन और 45 लीटर हाथ भट्टी से निर्मित अवैध शराब जब्त की।महुआ लाहन की बाजार कीमत करीब 30 लाख रुपए आंका गया।


चालू भट्टी ध्वस्त किया गया
जब्त महुआ लाहन के नमूने सुरक्षित रखने के बाद शेष लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इसके साथ ही अवैध शराब निर्माण में उपयोग की जा रही दो चालू भट्टियों को भी ध्वस्त किया गया है। अवैध शराब निर्माण में लगे आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत तीन प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है। जब्त सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य 30 लाख रुपये आंका गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *