कोर्ट में सरेंडर नहीं कर पाए Khan Sir, अग्रिम जमानत याचिका पर टली सुनवाई - rashtrmat.com

कोर्ट में सरेंडर नहीं कर पाए Khan Sir, अग्रिम जमानत याचिका पर टली सुनवाई

राष्ट्रमत न्यूज,पटना(ब्यूरो)।पटना में कोचिंग सेंटर विवाद और फायरिंग मामले में खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर शनिवार  को सुनवाई नहीं हो सकी, क्योंकि शनिवार को कोर्ट का समय समाप्त हो गया था।उनके वकीलों ने स्पष्ट किया है कि सोमवार को कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की जाएगी।

मामले की मुख्य बातें:
घटना: 2 जून की रात पटना के मुसल्लहपुर हाट स्थित खान सर के कोचिंग सेंटर (खान ग्लोबल स्टडीज) के बाहर एक विवाद के दौरान उनके सुरक्षाकर्मियों द्वारा कथित तौर पर फायरिंग की गई थी।पुलिस कार्रवाई: पुलिस ने खान सर सहित उनके दो बॉडीगार्ड्स के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत FIR दर्ज की है। दोनों गार्ड्स को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है।
सरेंडर की अफवाहें
शनिवार दोपहर को खान सर के पटना सिविल कोर्ट में सरेंडर करने की खबरें सामने आई थीं, लेकिन उनके वकीलों ने इन अफवाहों का खंडन करते हुए कहा कि वे सरेंडर नहीं करेंगे।खान सर के वकीलों का दावा है कि उन्हें और उनके संस्थान को बदनाम करने के लिए साजिश रची गई है ।और सुरक्षाकर्मियों ने केवल आत्मरक्षा में गोली चलाई थी।
स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है
खान सर को लेकर अब एक और बड़ी खबर सामने आई है. आज वो कोर्ट में सरेंडर नहीं कर पाए. उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर भी सुनवाई नहीं हो सकी ।अब इस मामले में अग्रिम जमानत याचिका की सुनवाई सोमवार को होगी।.वहीं, पुलिस की टीम गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है। पूरे मामले को लेकर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *