ट्रिपल मर्डरःजिन्न का डर दिखाकर महिलाओं का करता था यौन शोषण - rashtrmat.com

ट्रिपल मर्डरःजिन्न का डर दिखाकर महिलाओं का करता था यौन शोषण

 राष्ट्रमत न्यूज,नई दिल्ली(ब्यूरो)।  दिल्ली के पीरागढ़ी फ्लाईओवर के पास एक बंद कार में तीन शव मिलने की सनसनीखेज घटना   में आरोपी तांत्रिक कमरुद्दीन की जांच में नए-नए खुलासे हो रहे हैं।दिल्ली पुलिस का कहना है कि आरोपी ने लूट के इरादे से हत्याएं कीं। लोनी में तलाशी के दौरान और सबूत जुटाए जा रहे हैं। जांच में पता चला कि वह जिन्न का डर दिखाकर महिलाओं का यौन शोषण भी करता था ।यह केस अंधविश्वास, ठगी और क्रूर हत्या का खौफनाक मिश्रण है, जो समाज में फैले ऐसे तथाकथित तांत्रिकों के खतरनाक जाल को उजागर कर रहा है।

News Article Hero Image

दिल्ली पुलिस ने उसे रिमांड पर लेकर गाजियाबाद के लोनी इलाके में उसके घर पहुंचाया, जहां घर के अंदर बने मंदिर और परिसर की गहन तलाशी ली गई। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और कमरुद्दीन को मीडिया से दूर रखा गया। पूछताछ के लिए उसे घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर ले जाया गया।

 जहरीला लड्डू खाने से मौत

पुलिस सूत्रों के अनुसार, कमरुद्दीन ने तीनों पीड़ितों रणधीर, शिव नरेश और लक्ष्मी को लोनी से अपनी कार में सवार कराया था और धनवर्षा (अचानक धन लाभ) के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा देकर जहरीले लड्डू (सल्फास और नींद की गोलियां मिलाकर) खिलाए थे, जिससे उनकी मौत हो गई।

WhatsApp Image 2026-02-14 at 4.15.55 PM

महिलाओं का यौन शोषण भी करता था

यह मामला महज ट्रिपल मर्डर नहीं, बल्कि एक सीरियल किलर की कहानी बन चुका है। पूछताछ में 72 वर्षीय कमरुद्दीन (जो खुद को पीर बाबा या मौलाना बताता था) ने अब तक आठ हत्याओं की बात कबूल की है। इनमें दिल्ली का ताजा केस, फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश) में डबल मर्डर और अन्य राज्यों के मामले शामिल हैं। उसका आपराधिक इतिहास लंबा है, पहले भी हत्या के आरोप लग चुके हैं। वह अंधविश्वास का फायदा उठाकर लोगों को ‘धनवर्षा’, ‘जिन्न बुलाने’ और ‘चमत्कार’ का लालच देता था। जांच में पता चला कि वह जिन्न का डर दिखाकर महिलाओं का यौन शोषण भी करता था और ज्यादातर शिकार हिंदू समुदाय के थे। उसके घर से तंत्र-मंत्र का सामान, जादू-टोने की किताबें, लड़कियों की तस्वीरें और धन वर्षा से जुड़े कागजात बरामद हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *