मोदी झूठ बोल रहें,अमेरिका से ट्रेड डील किसानों के हित में नहीं-राहुल - rashtrmat.com

मोदी झूठ बोल रहें,अमेरिका से ट्रेड डील किसानों के हित में नहीं-राहुल

 राष्ट्रमत न्यूज,नई दिल्ली(ब्यूरो)। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने अमेरिका से ट्रेड डील में किसानों के हितों को नुकसान पहुंचाने के अपने दावे पर कायम रहते हुए इस मामले में सरकार पर गुमराह करने का आरोप लगाया है।ट्रेड डील में कपास किसानों और टेक्सटाइल निर्यातकों को धोखा देने का आरोप लगाते हुए नेता विपक्ष ने कहा कि इससे इन दोनों ही सेक्टर को गंभीर नुकसान होगा और यह समझौता नहीं सरेंडर है।

18 प्रतिशत बनाम शून्य प्रतिशत टैरिफ’
राहुल गांधी ने दावा किया कि सरकार ने व्यापार समझौते के इन पहलुओं को छिपाया भी है। राहुल गांधी ने एक वीडियो जारी कर कहा, “18 प्रतिशत बनाम शून्य प्रतिशत टैरिफ। झूठ बोलने में माहिर प्रधानमंत्री और उनकी कैबिनेट इस बारे में भ्रम फैला रही है। किस तरह से वे भारत-अमेरिका ट्रेड डील से देश के कपास उत्पादकों और वस्त्र निर्यातकों को धोखा दे रहे हैं।”

झूठ फैलाने का लगाया आरोप

अमेरिका से ट्रेड डील पर सरकार की ओर से दिए गए स्पष्टीकरणों को झूठ पर आधारित बताते हुए राहुल गांधी ने शनिवार को एक्स पर कहा कि इस सरकार ने न तो कपास किसानों और न ही टेक्सटाइल निर्यातकों के हितों की रक्षा की है। जबकि एक दूरदर्शी सरकार ऐसी डील करती जो दोनों सेक्टर की रक्षा कर उनकी खुशहाली सुनिश्चित करती।इस डील में 18 प्रतिशत टैरिफ बनाम शून्य प्रतिशत टैरिफ पर प्रधानमंत्री से लेकर कैबिनेट की ओर से झूठ और भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए राहुल गांधी ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में किसानों और टेक्सटाइल निर्यातकों के लिए छुपे नुकसान को रेखांकित किया है।

News Article Hero Image

तो अमेरिका से कपास मंगवानी होगी

नेता विपक्ष ने कहा कि भारत के गारमेंट्स पर 18 प्रतिशत टैरिफ की घोषणा के बाद उन्होंने जब संसद में बांग्लादेश को मिल रही खास रियायत पर सवाल उठाया तब मोदी सरकार के मंत्री का जवाब आया कि ”अगर यही फायदा हमें भी चाहिए, तो अमेरिका से कपास मंगवानी होगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *