ECI रहते ज्ञानेश कुमार कैसे हो सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के मेंबर-दिग्विजय - rashtrmat.com

ECI रहते ज्ञानेश कुमार कैसे हो सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के मेंबर-दिग्विजय

राष्ट्रमत न्यूज,भोपाल(ब्यूरो)। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के विरोध में राजधानी भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर कांग्रेस का “लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह” जारी है। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मीडिया से चर्चा करते हुए अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट और मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर सवाल उठाए हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त रहते हुए किसी ट्रस्ट की सदस्यता कैसे संभव है।

चरखा चलाकर सांकेतिक विरोध

दिग्विजय सिंह ने कहा कि देशभर के लोगों ने राम मंदिर निर्माण के लिए श्रद्धा से चंदा दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिर निर्माण और उससे जुड़े मामलों में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप सामने आए हैं, जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। सत्याग्रह स्थल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चरखा चलाकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में कांग्रेस की राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन, कांग्रेस नेता पीसी शर्मा सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  स्पष्टीकरण की आवश्यकता

उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का उल्लेख करते हुए कहा कि वे अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य भी बताए जाते हैं। सिंह ने सवाल उठाया कि यदि ऐसा है तो मुख्य चुनाव आयुक्त रहते हुए किसी ट्रस्ट की सदस्यता कैसे संभव है। उन्होंने इस विषय पर भी स्पष्टीकरण की आवश्यकता बताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *