दिल्ली पहरे में,इमरजेंसी लगी है JNC के कई नेता हिरासत में,ट्रेन-फ्लाइट बंद - rashtrmat.com

दिल्ली पहरे में,इमरजेंसी लगी है JNC के कई नेता हिरासत में,ट्रेन-फ्लाइट बंद

राष्ट्रमत न्यूज,नई दिल्ली(ब्यूरो)।दिल्ली पहरे में है। दिल्ली में आर्मी,BSF,CISF,CRPF, और ITBP तक तैनात कर दी गयी है।इतनी फौज देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रोटेस्ट करने वालों की वजह से सरकार डरी हुई है। दिल्ली में 60 मेट्रो स्टेशन बंद। दिल्ली जाने वाले 20 से अधिक एक्सप्रेस ट्रेन  बंद कर दी गयी है। इटारसी में 18 लोगों को ट्रेन से उतार दिया गया है।सभी फ्लाइट दिल्ली पहुंचने वाली की उड़ाने बंद। सभी होटलों में बुकिंग बंद। यानी दिल्ली ही नहीं पूरे देश में इमरजेंसी लागू है। जेएनसी के आक्रोश से सरकार को लग रहा है कि नेपाल जैसे हालात न हो जाएं,इसलिए सरकार कड़ाई से पेश आ रही है।

CJP Jantar Mantar Protest LIVE Updates MHA alert Abhijeet Dipke Cockroach Janata Party CEC Gyanesh Kr SIR Row

एयरपोर्ट पर फ्लाइट से ही हिरासत में

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट से ही हिरासत में ले लिया गया है। वे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR रोकने की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर बुलाए गए पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे थे।

घर से ही हिरासत में लिया गया

यूट्यूबर ध्रुव राठी को उनके गुरुग्राम के घर से ही हिरासत में लिया गया। इसके अलावा 1000 अन्य समर्थकों को भी राजधानी के अलग-अलग स्थानों से पकड़ा गया। वहीं महाराष्ट्र के संभाजीनगर में दीपके के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई है।

  दिपके के घर 20 पुलिसकर्मी तैनात

सीजेपी के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के बीच महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में पार्टी संयोजक अभिजीत दिपके के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। दिल्ली पुलिस ने शनिवार को राजधानी में फ्लाइट उतरते ही विमान के अंदर से सीजेपी नेताओं अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को हिरासत में ले लिया।

ज्ञानेश कुमार जाएंगे, मोदी सरकार भी जाएगी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार जाएंगे और मोदी सरकार भी जाएगी। इसके बाद लोकतंत्र को सुधारने का काम शुरू होगा।राहुल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर संसद के सेंट्रल हॉल में INDIA ब्लॉक के सांसदों को दिए गए अपने भाषण का वीडियो भी शेयर किया।

रात 10 बजे तक इंटरनेट बंद

सीजेपी समर्थक जंतर-मंतर पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस इन्हें हिरासत में ले रही है। वाहनों को रोकने के लिए सड़कों पर कीलें लगाई गई हैं।नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन आने वाली 250 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें आज रद्द की गई हैं। वहीं, इंडिया गेट के आसपास 4 किलोमीटर के दायरे में शुक्रवार रात 10 बजे से शनिवार रात 10 बजे तक इंटरनेट बंद रहेगा।

 अपराधियों जैसा व्यवहार न हो- अनीश गावंडे

दिल्ली एयरपोर्ट पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रवक्ता अनीश गावंडे ने जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि पुलिस प्रदर्शन में शामिल होने आ रहे युवाओं के खिलाफ जरूरत से ज्यादा बल का इस्तेमाल नहीं करेगी और उनके साथ समान नागरिकों जैसा व्यवहार करेगी।

केजरीवाल बोले- सरकार डर गई है

अरविंद केजरीवाल ने X पर लिखा, यह इमरजेंसी से भी बदतर है। यह आधिकारिक रूप से बोल रहा हूं- हम मोदी की तानाशाही में रह रहे हैं। जिस तरह से कॉकरोच के नेताओं को फ्लाइट से हिरासत में लिया गया, उससे समझ में आता है कि किस तरह से डर है।

मध्य दिल्ली में लगा लंबा जाम

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए सुरक्षा बलों की तैनाती के बीच शनिवार को मध्य दिल्ली के कई इलाकों में भारी ट्रैफिक जाम देखने को मिला। जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। इसके चलते कई सड़कों पर यातायात प्रभावित हुआ और लोगों को जाम का सामना करना पड़ा।

बेबी और बृंदा करात हिरासत में

जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान सीपीआई (एम)  के नेता एमए बेबी, बृंदा करात और पार्टी के अन्य नेताओं को हिरासत में लिए जाने की खबर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *