नेहा,ममता बनर्जी सहित दो हजार गिरफ्तार,सड़कों पर कीलें गाड़ी,250 ट्रेन रद्द - rashtrmat.com

नेहा,ममता बनर्जी सहित दो हजार गिरफ्तार,सड़कों पर कीलें गाड़ी,250 ट्रेन रद्द

राष्ट्रमत न्यूज,नई दिल्ली(ब्यूरो)। काकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के बीच तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी को दिल्ली के साउथ एवेन्यू से हिरासत में ले लिया गया है। उनके साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता डेरेक ओश्ब्रायन डोला सेन और अन्य नेताओं को भी हिरासत में लिया गया है। नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया है। दिल्ली जाने वाले 250 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। अभी तक दो हजार प्रोटेक्स करने वालों को गिरफ्तार किया गया है। वाहनों को रोकने के लिए सड़कों पर कीलें गाढ़ दी गयी है।

सड़कों पर कीलें लगाई गई

जंतर-मंतर पहुंचने की कोशिश कर रहे करीब 2 हजार CJP समर्थकों को राजधानी की अलग-अलग जगहों से पकड़ा गया। कुछ प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़ दिए। वाहनों को रोकने के लिए सड़कों पर कीलें लगाई गई हैं। यूट्यूबर ध्रुव राठी को भी उनके गुरुग्राम के घर से हिरासत में लिया गया। इंडिया गेट के आसपास के दायरे में इंटरनेट बंद कर दिया गया है।

EVM टेंपरिंग हो गया
अभिषेक बनर्जी ममता बनर्जी और केजरीवाल निकलकर सामने आए। अभिषेक ने ट्वीट किया कि रेजिनगर में वोट चोरी हो गई। वहां कुल वोट जो है 772 है, 909 भाजपा को मिला। केजरीवाल ने भी ट्वीट किया कि इसमें बड़ी गड़बड़ी हुई है। केजरीवाल शॉक हो गए, कहा-EVM टेंपरिंग हो गया।

आंदोलन को अजिंक्य शिंदे लीड करेंगे

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट से ही हिरासत में ले लिया गया है। वे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR रोकने की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर बुलाए गए पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे थे।CJP ने अभिजीत दीपके का एक पहले से रिकॉर्ड किया गया वीडियो जारी किया है। इसमें दीपके कहते हैं- अगर हमें हिरासत में ले लिया तो हमारे बाद इस आंदोलन को अजिंक्य शिंदे लीड करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *