ई.अटेंडेंस नहीं लगाने वाले शिक्षकों का वेतन काटें-कलेक्टर - rashtrmat.com

ई.अटेंडेंस नहीं लगाने वाले शिक्षकों का वेतन काटें-कलेक्टर

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। कलेक्टर ने सभी विकासखंड के बीआरसी, बीईओ, महाविद्यालयों के प्राचार्यो की बैठक लेकर शिक्षा संबंधी योजनाओं एवं छात्रवृत्ति योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की। कलेक्टर मीना मृणाल ने कहा जो कि शिक्षकों की ईअटेंडेंस नहीं लगाते उनके वेतन काटें जाए। इस दौरान बताया गया कि जिले में 91 प्रतिशत शिक्षकों द्वारा ई.अटेंडेंस लगायी जा रही है।


विद्यार्थियों के बैंक खाते अपडेट करें
कक्षा 01 से 12 की समेकित छात्रवृत्ति स्वीकृति एवं वितरण की समीक्षा के दौरान निर्देशित किया गया कि सभी छात्र छात्राओं के बैंक खाते अपडेट करें। जिनमें भुगतान नहीं हुआ है, उन खातों को भी अपडेट किया जाए। अगले 03 दिनों में संमेकित छात्रवृत्ति के खाते अपडेट कराने के साथ ही छात्रवृत्ति स्वीकृत कर वितरण करने के निर्देश दिये गए।
छात्र छात्राओं के बायोमेट्रिक अपडेशन की समीक्षा के दौरान निर्देशित किया गया कि सभी बीईओ एवं बीआरसी आधार सेंटर से समन्वय कर स्कूलों में शिविर लगाए और बच्चों का आधार अपडेशन कराए।
2587 लैपटाॅप वितरित
कलेक्टर मीना ने डीपीसी को सख्त निर्देश दिये कि आधार अपडेशन के लिए कोई भी बच्चा पोस्ट आॅफिस या अन्य स्थानों पर लाईन में नही लगना चाहिए। जिले में 2587 छात्र छात्राओं को लैपटाप का वितरण कर दिया गया है और 253 छात्र छात्राओं को स्कूटी का वितरण किया जा चुका है। कक्षा 09 से 12 तक के छात्र छात्राओ को प्रथम चरण में 7914 एवं द्वितीय चरण में 5796 साईकिल का वितरण किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *