बालाघाट के मगरदर्रा में तेंदुए की मौत,सप्ताह भर में दो तेंदुए की मौत - rashtrmat.com

बालाघाट के मगरदर्रा में तेंदुए की मौत,सप्ताह भर में दो तेंदुए की मौत

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। नये बरस की की शुरुआत होते ही वन्य प्राणियों के लिए बुरी खबर सामने आई हैं। उत्तर सामान्य वन मंडल बालाघाट के दक्षिण लामता रेंज अंतर्गत मगरदर्रा सर्किल में एक वयस्क तेंदुए की मौत हो गई। एक सप्ताह पहले उत्तर सामान्य वन परिक्षेत्र लामता में दौनी से लगे जंगल में एक तेंदुत मृत अवस्था में पाया गया था। यह दूसरी घटना ग्राम मगरदर्रा की है जहां तेंदुए का शव पाया गया।


तेंदुए के सिर और नाक पर चोट
मगरदर्रा में एक किमी दूर खेत में वन्य प्राणी तेंदुए मृत अवस्था में देखा गया। ग्रामीणों की सूचना पर वन परिक्षेत्र अधिकारी शिवमपुरी गोस्वामी सहित अन्य अमला मौके पर पहुंचा। मृत अवस्था में तेंदुए को देख डीएफओ और तहसीलदार को भी जानकारी से अवगत कराया गया साथ ही पीएम के लिए पशु चिकित्सक भी पहुंचे और सभी की मौजूदगी में पीएम कर अंतिम अग्नि संस्कार किया गया। प्रथम दृष्टया तेंदुए की मौत गिरने से चोट लगना या फिर किसी कठोर वस्तु से टकराने के कारण उसके सिर और नाक से खून दिखाई दिया है।
सप्ताह भर में दूसरी मौत
23 दिसबर को उत्तर सामान्य वन परिक्षेत्र लामता के दौनी में एक नर तेंदुए मृत अवस्था में पाया गया था। तेंदुए की मौत को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। हालांकि वास्तविक कारणों का खुलासा अभी नहीं हुआ है। वन अधिकारियों का कहना है कि वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत यदि किसी भी प्रकार की लापरवाही या अपराध सामने आता हैए तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं अब 1 जनवरी 2026 को मगरदर्रा में दूसरे तेंदुए मृत अवस्था में पाया गया है।


इनका कहना हैं
ग्राम मगरदर्रा के पास खेत में वन्य प्राणी तेंदुए मृत अवस्था में पाया गया। उसके सभी अंग सुरक्षित पाए गए और किसी प्रकार से चोट के निशान नहीं दिखाई दिए। ना ही किसी करंट लगने के निशान पाए गए हैं। प्रथम दृष्टया पीएम से सामने आया है कि तेंदुए का पेट भरा हुआ था और वह किसी पेड़ पर चढ़ते वक्त या फिर किसी चट्टान से छलांग लगाते वक्त वह टकरा गया। जिससे उसके सिर और पेट पर अंदरूनी चोट आई हैं।उसी वजह से उसकी मौत होना प्रतीत होता हैं। लेकिन पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत को लेकर कहा जा सकता है।
रेशम सिंह धुर्वे डीएफओ
उत्तर सामान्य वन मंडल बालाघाट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *