राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। बालाघाट में रविवार को अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने जिला अस्पताल में तीनों का पोस्टमॉर्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिए। पुलिस ने तीनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।बिरसा थाना क्षेत्र के बैलटोला गांव में 12 साल का रामकुमार मरावी पेड़ से गिर गया। वह हेमलाल मरावी का इकलौता बेटा था। रविवार सुबह करीब 11 बजे वह दूसरे बच्चों के साथ भैंस चराने जंगल गया था। दोपहर करीब 1:30 बजे बच्चों के साथ पेड़ पर चढ़कर खेलते समय उसका संतुलन बिगड़ा और वह नीचे गिर गया।

ग्वालवंशी घर में फांसी पर लटके मिले
सिर और नाक में चोट लगने के बाद परिजन उसे ऑटो से बिरसा अस्पताल ले गए। प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल भेजा गया। वहां उसकी मौत हो गई।भरवेली थाना क्षेत्र के हीरापुर गांव में 85 वर्षीय झामसिंह ग्वालवंशी घर में फांसी पर लटके मिले। वह सुखराम ग्वालवंशी के बेटे थे। बताया गया कि उन्हें कुछ साल से किडनी और पेशाब से जुड़ी समस्या समेत अन्य बीमारियां थीं। 15 दिन पहले परिजन उन्हें इलाज के लिए नागपुर ले गए थे।
सर्पदंश से अरविंद मरकाम की मौत
पुलिस के मुताबिक, बीमारी से परेशान होकर झामसिंह ने घर के सामने बने टीनशेड में फांसी लगाई।परसवाड़ा थाना क्षेत्र के कोरजा गांव में सर्पदंश से 19 वर्षीय अरविंद मरकाम की मौत हो गई। वह माधवसिंह मरकाम का बेटा और परिवार का इकलौता बेटा था। अरविंद आईटीआई पास था।रविवार दोपहर करीब 12 बजे वह अपने बड़े पिताजी के बेटे सामोर मसराम के साथ खेत की ओर गया था। नहर के पास जहरीले सांप ने उसके बाएं हाथ पर काट लिया। परिजन उसे परसवाड़ा अस्पताल ले गए।