नर्स साक्षी ने शादी से मना किया,प्रेमी ने गला दबाकर मार डाला - rashtrmat.com

नर्स साक्षी ने शादी से मना किया,प्रेमी ने गला दबाकर मार डाला

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। रामपायली थाना क्षेत्र के ग्राम बोदलकसा के जंगल में 21 वर्षीय युवती साक्षी डोहरे की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि युवती की मौत आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या थी। आरोपी ने प्रेम विवाह करने का दबाव बनाया और युवती के इनकार करने पर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं, हत्या के बाद मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए आरोपी ने झूठी कहानी भी गढ़ी थी। पुलिस ने इस मामले में 26 वर्षीय आरोपी आकाश बाघमारे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और अन्य सामग्री भी जब्त की गई है।


भौतिक साक्ष्य जुटाए गए

बताया गया कि आरोपी आकाश बाघमारे ने प्रारंभ में यह कहानी बताई थी कि साक्षी ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। हालांकि पुलिस ने इस कहानी पर भरोसा करने के बजाय घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और मृतिका के परिजनों सहित संबंधित लोगों से पूछताछ की। इसके साथ ही तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्य जुटाए गए। जब डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया तो रिपोर्ट में मौत का कारण गला दबाने से दम घुटना सामने आया। इसके बाद स्पष्ट हो गया कि मामला आत्महत्या का नहीं, बल्कि हत्या का है।

घटना में प्रयुक्त रस्सी जब्त की गई

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने जांच की। मर्ग जांच के आधार पर रामपायली थाने में अपराध क्रमांक 367/2026 के तहत बीएनएस की धारा 103(1) एवं 238 के अंतर्गत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। पुलिस ने आरोपी आकाश बाघमारे को 31 अक्टूबर 2026 की रात 10 बजकर 50 मिनट पर गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, उसका मोबाइल फोन, मृतिका का मोबाइल तथा घटना में प्रयुक्त रस्सी जब्त की गई है।

One thought on “नर्स साक्षी ने शादी से मना किया,प्रेमी ने गला दबाकर मार डाला”

  1. वह इश्क़ 1982 वाला था’ शीर्षक में एक अलग तरह का आकर्षण है। इसमें बीते हुए समय की खुशबू है, एक अधूरी-सी कसक है और यह जानने की उत्सुकता भी कि आखिर 1982 के इश्क़ में ऐसा क्या था, जो आज के प्रेम से अलग था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *