कमिश्नर ने 15 तहसीलदारों की रोकी वेतनवृद्धि - rashtrmat.com

कमिश्नर ने 15 तहसीलदारों की रोकी वेतनवृद्धि

राष्ट्रमत न्यूज रीवा(ब्यूरो)। रीवा संभाग के कमिश्नर बीएस जामोद ने संभाग के विभिन्न जिलों के 15 तहसीलदारों तथा नायब तहसीलदारों की वेतनवृद्धि रोकने के आदेश दिए हैं। इन राजस्व अधिकारियों कोनामांतरण, बंटवारा और सीमांकन के प्रकरणों में आरसीएमएस पोर्टल में निर्धारित समय सीमा में निराकरण न करनेपर कारण बताओ नोटिस दिया गया था।

तेजपति सिंह की एक वेतनवृद्धि रोकी

नोटिस के बावजूद लंबित प्रकरणों में समुचित कार्यवाही न करने पर 15राजस्व अधिकारियों को मध्यप्रदेश सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील नियम 1966 के तहत आगामीवेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने के आदेश दिए गए हैं। जारी अलग-अलग आदेशों के अनुसार रीवा जिले केत्योंथर के प्रभारी तहसीलदार राजेन्द्र प्रसाद शुक्ला की एक तथा नायब तहसीलदार हुजूर तहसील तेजपति सिंह की एक वेतनवृद्धि रोकी गई हैं।

पटेल की दो वेतनवृद्धियाँ रोकी गई
जारी आदेश के अनुसार सतना जिले के रघुराजनगर के प्रभारी तहसीलदार सौरभ मिश्रा की दो, प्रभारीतहसीलदार बिरसिंहपुर डॉ. शैलेन्द्र बिहारी शर्मा की एक एवं मऊगंज जिले के प्रभारी तहसीलदार मऊगंज वीरेन्द्रकुमार पटेल की दो वेतनवृद्धियाँ रोकी गई हैं। सीधी जिले के प्रभारी तहसीलदार सिहावल जयप्रकाश पाण्डेय, प्रभारीतहसीलदार बहरी इंद्रभान सिंह, प्रभारी तहसीलदार गोपद बनास राकेश शुक्ला, प्रभारी तहसीलदार कुसमी नारायणसिंह तथा प्रभारी तहसीलदार रामपुर नैकिन आशीष कुमार मिश्रा की एक-एक वेतनवृद्धि रोकी गई है। सिंगरौली जिले में प्रभारी तहसीलदार सिंगरौली प्रीति सिकरवार, प्रभारी तहसीलदार चितरंगी नागेश्वर प्रसाद पनिका तथा प्रभारीतहसीलदार माड़ा जान्हवी शुक्ला की एक-एक वेतनवृद्धि रोकी गई है। कमिश्नर ने मैहर जिले के प्रभारी तहसीलदारमैहर जितेन्द्र पटेल एवं प्रभारी तहसीलदार अमरपाटन रामदेव साकेत की भी एक-एक वेतनवृद्धि रोकी है। कमिश्नरने कहा है कि सभी राजस्व अधिकारी राजस्व प्रकरणों का तय समय सीमा में और गुणवत्तापूर्ण निराकरण करें।निर्देशों का पालन न होने पर कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए तैयार रहें।