MP में 7 लाख 58 हजार सर्वाइकल कैंसर का लगेगा टीका - rashtrmat.com

MP में 7 लाख 58 हजार सर्वाइकल कैंसर का लगेगा टीका

राष्ट्रमत न्यूज,भोपाल(ब्यूरो)। मुख्यमंत्री डॉ  मोहन यादव ने कहा है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत बेटियों को कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से बचाने की दिशा में ठोस कदम उठा रहा है एचपीवी टीकारणअभियान उसी संकल्प का हिस्सा है। मध्यप्रदेश में बेटियों और महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए राज्यव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया जा रहा हैए जिसके अंतर्गत सरकार ने लगभग 8 लाख किशोरियों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया है जिसके लिए केंद्र से 7 लाख 58 हजार 500 से अधिक वैक्सीन डोज प्राप्त हो चुके हैं।

सुरक्षित भविष्य के प्रति प्रतिबद्ध

यह टीका 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी और 15 वर्ष से कम आयु की पात्र बालिकाओं को लगाया जाएगा तथा उन्हें केवल एक डोज दी जाएगी। बाज़ार में लगभग 4000 रुपये कीमत वाला यह टीका चिन्हित शासकीय संस्थानों में निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगाए अभियान अगले तीन माह तक चलेगा। प्रदेश सरकार सदैव महिलाओं और बालिकाओं के स्वास्थ्यए सम्मान और सुरक्षित भविष्य के प्रति प्रतिबद्ध रही है।

एचपीवी टीका अत्यंत प्रभावी उपाय
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाले प्रमुख कैंसरों में से एक है और इससे बचाव के लिए एचपीवी टीका अत्यंत प्रभावी उपाय है।   राज्य में व्यापक स्तर पर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने अभिभावकों से अपनी बेटियों के उज्ज्वल और कैंसर.मुक्त भविष्य के लिए उनका टीकाकरण अवश्य करवाने और इस अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *