बालघाट में अधिक किराया वसूलने पर भोपाल इंदौर की तीन बसें जब्त - rashtrmat.com

बालघाट में अधिक किराया वसूलने पर भोपाल इंदौर की तीन बसें जब्त

 राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)।  बालाघाट में होली से पहले यात्रियों से तय किराए से ज्यादा वसूली करने पर शनिवार को तीन बसों को जब्त किया गया है। जिला परिवहन अधिकारी अनिमेष गढ़पाल ने टीम के साथ छापामार कार्रवाई की।कलेक्टर मृणाल मीणा ने पहले ही त्योहार के दौरान किराया बढ़ाने की शिकायतों पर जांच के निर्देश दिए थे। इसी के तहत भोपाल और इंदौर से बालाघाट आने वाली बसों की जांच की गई।

 टिकट में ज्यादा राशि वसूली मिली

जांच के दौरान यात्रियों के ऑनलाइन टिकट चेक किए गए। इनमें तय दर से ज्यादा किराया वसूला जाना पाया गया। इसके बाद पवन ट्रेवल्स (एमपी-50-पी-1297), नंदन ट्रेवल्स (एमपी-22-पी-2201) और अरिहंत ट्रेवल्स (एमपी-20-जेएक्स-8115) की बसों को जब्त कर संबंधित थानों में खड़ा कराया गया।जिला परिवहन अधिकारी अनिमेष गढ़पाल ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले बस संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यात्रियों से लिया गया अतिरिक्त किराया वापस दिलाया जाएगा।

जिला प्रशासन की यात्रियों से अपील

गढ़पाल ने कहा कि संबंधित बसों के परमिट निरस्त करने का प्रस्ताव कलेक्टर के माध्यम से कमिश्नर को भेजा जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि तय किराए से अधिक वसूली करने पर वाहन का परमिट रद्द किया जा सकता है।जिला प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि अधिक किराया वसूले जाने पर प्रमाण सहित परिवहन विभाग में शिकायत करें, ताकि दोषियों पर कार्रवाई हो सके।जिला प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यदि उनसे निर्धारित दर से अधिक किराया वसूला जाता है तो वे संबंधित प्रमाण के साथ परिवहन विभाग को शिकायत दर्ज कराएं, ताकि दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *