छत्तीसगढ़ में मोहर्रम-उर्स में DJ, बैंड और आतिशबाजी पर 50 हजार जुर्माना - rashtrmat.com

छत्तीसगढ़ में मोहर्रम-उर्स में DJ, बैंड और आतिशबाजी पर 50 हजार जुर्माना

राष्ट्रमत न्यूज,रायपुर(ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ में मोहर्रम-उर्स में DJ, बैंड-बाजा और आतिशबाजी पर रोक लगा दी गई है। नियमों का उल्लंघन करने पर 50 हजार तक का जुर्माना लगेगा। राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने ये निर्देश जारी किए हैं।बोर्ड ने प्रदेश की सभी ताजिया कमेटियों, दरगाह कमेटियों, उर्स कमेटियों, मुतवल्लियान और इंतेजामिया कमेटियों से कहा है कि, सभी धार्मिक कार्यक्रम केवल कुरान, हदीस और शरीयत के मुताबिक ही आयोजित किए जाए।

 कार्रवाई की जाएगी

बोर्ड ने आगे कहा कि मोहर्रम, उर्स और अन्य धार्मिक आयोजनों में DJ, धुमाल, बैंड-बाजा, नाच-गाना, आतिशबाजी और अन्य गैर-शरीयत गतिविधियों की किसी भी स्थिति में अनुमति नहीं होगी। धार्मिक आयोजनों की गरिमा और पवित्रता बनाए रखना सभी संबंधित समितियों की जिम्मेदारी है।बोर्ड ने चेतावनी दी है कि किसी जुलूस, उर्स या धार्मिक कार्यक्रम में बैन गतिविधियां पाए जाने पर संबंधित समिति और उसके जिम्मेदार पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर संबंधित समिति की मान्यता भी खत्म की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *