खान सर की गिरफ्तारी कभी भी, छात्रों से अपील- बहकावे में ना आएं - rashtrmat.com

खान सर की गिरफ्तारी कभी भी, छात्रों से अपील- बहकावे में ना आएं

 राष्ट्रमत न्यूज,पटना/ नई दिल्ली(ब्यूरो)।   पटना में खान सर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। कदमकुआं थाने में फैसल खान उर्फ खान सर के खिलाफ हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।खान सर के गार्ड्स ने पुलिस को बयान दिया है कि उन्होंने हमें कहा तुम गोली चलाओ बाकी हम देख लेंगे। इसी आधार पर पुलिस ने खान सर के खिलाफ FIR दर्ज की है।

कोचिंग सेंटर के बहकावे में ना आएं

BNS की धारा 109 के तहत ये केस दर्ज किया गया है। इसमें 10 साल तक की जेल और जुर्माने का प्रावधान है। इसमें अग्रिम जमानत भी नहीं मिल सकती है।FIR के बाद खान की कोचिंग पर उनके वकील पहुंचे। इधर, लॉ-एंड-ऑर्डर को लेकर IG ऑफिस में पुलिस की हाई लेवल मीटिंग हुई। पुलिस ने छात्रों से अपील की है कि वो किसी कोचिंग सेंटर के बहकावे में ना आएं।

FIR में खान सर को नामजद आरोपी

हालांकि, खान सर ने कहा कि FIR की जानकारी मुझे नहीं हैं। मैं जांच में पूरा सहयोग करूंगा। उन्होंने कहा कि सेल्फ डिफेंस में गार्ड्स ने फायरिंग की है। उनकी एजेंसी इस बात को देखेगी।दरअसल, 2 जून की रात पटना स्थित खान सर की कोचिंग पर हमला हुआ था। घटना के दौरान उनके बॉडीगार्ड्स के फायरिंग किए जाने का वीडियो सामने आया था।मामले में पुलिस पहले ही दोनों बॉडीगार्ड्स को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है और खान सर से भी पूछताछ की जा चुकी है। अब पुलिस के बयान पर दर्ज FIR में खान सर को नामजद आरोपी बनाया गया है।

लॉ-एंड-ऑर्डर बिगाड़ने वालों पर कार्रवाई होगी

पटना SSP कार्तिकेय शर्मा ने कहा, गार्ड्स के हथियार FSL को भेजे गए हैं। आगे जो जांच में आएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। खान सर की गिरफ्तारी पर उन्होंने कहा कि लॉ-एंड-ऑर्डर जो बिगाड़ने की कोशिश करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *