राष्ट्रमत न्यूज जयपुर/ मुबई(ब्यूरो)। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग के चर्चित मामले में बेगूसराय का कनेक्शन सामने आने से बिहारवासी दंग हैं। आज इस मामले में बेगूसराय के पिपराई निवासी 22 वर्षीय ऋतिक कुमार उर्फ रोशन को गिरफ्तार किए गए जो तीन संदिग्धों में शामिल बताया जा रहा है।

जांच के नतीजों पर टिकी नजर
मुंबई की चर्चित फायरिंग घटना में बेगूसराय के युवक का नाम सामने आने के बाद जिले में इस मामले को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। अब सबसे अहम सवाल यह है कि गिरफ्तार संदिग्धों की भूमिका कितनी महत्वपूर्ण है और फायरिंग के पीछे की वास्तविक वजह क्या है? फिलहाल मामले में जांच जारी है। महाराष्ट्र पुलिस आरोपी युवक का लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कनेक्शन की जांच कर रही है। तीनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि वैज्ञानिक अनुसंधान के बाद ही सारी बातें स्पष्ट हो पाएंगी।

सभी आरोपी पुणे-जयपुर एक्सप्रेस से जयपुर जाना चाहते थे। इसके बाद इनका प्लान बस से दिल्ली के रास्ते नेपाल भागना था, लेकिन पुलिस ने उन्हें कोटा रेलवे स्टेशन पर ही पकड़ लिया।एसपी कोटा, तेजस्विनी गौतम ने बताया, ‘मुंबई पुलिस से सूचना मिलने के बाद कोटा पुलिस ने महज 15 मिनट में ट्रेन की तलाशी लेकर तीनों को पकड़ लिया।’
3 संदिग्धों में से 2 हरियाणा और एक बिहार का
पुलिस के मुताबिक, लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने कॉन्ट्रैक्ट दिया था। 3 संदिग्धों में से 2 हरियाणा और एक बिहार का रहने वाला है। टाइगर को गोली नहीं लगी, लेकिन उनके बाएं हाथ में बारूद और कांच के टुकड़ों से चोट आई है। फायरिंग में उनके ड्राइवर को भी चोट लगी।
