हनुमान जी के स्वरूप में 40 किलो का मुकुट पहनेंगे दीपक महाराज - rashtrmat.com

हनुमान जी के स्वरूप में 40 किलो का मुकुट पहनेंगे दीपक महाराज

*लिंगा में निकलेगी भव्य दशहरा शोभायात्रा
*पानीपत की तर्ज पर होगा आयोजन
राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। विजयादशमी पर्व पर ग्राम लिंगा में 20 अक्टूबर, मंगलवार को भव्य दशहरा शोभायात्रा निकाली जाएगी। श्री महावीर सेवादल समिति, हनुमान मंदिर लिंगा के तत्वावधान में होने वाले इस आयोजन का मुख्य आकर्षण दीपक महाराज होंगे। वे पानीपत की तर्ज पर करीब 40 किलोग्राम वजनी मुकुट धारण कर हनुमान जी के स्वरूप में पूरे गांव का भ्रमण करेंगे।
पूजन एवं महाआरती होगी
   विजयादशमी के दिन शाम 5 बजे शोभायात्रा का शुभारंभ होगा। बैंड-बाजे, नगाड़ों और आकर्षक झांकियों के साथ यात्रा गांव का भ्रमण करते हुए दशहरा मैदान पहुंचेगी, जहां रावण के प्रतीकात्मक पुतले का दहन किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन सार्वजनिक हनुमान मंदिर में होगा। समिति अध्यक्ष देवेंद्र एड़े ने बताया कि दशहरा महापर्व के तहत 11 अक्टूबर को सुबह 8 बजे हनुमान जी महाराज के स्वरूप दर्शन हुए और सुबह 9 बजे श्रीराम मंदिर प्रांगण में चोला चढ़ाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके बाद 18 अक्टूबर को पूजन एवं महाआरती होगी।
इसके अलावा 11 से 20 अक्टूबर तक मंदिर प्रांगण में महाप्रसादी का वितरण किया जा रहा है। समिति एवं ग्रामवासियों ने क्षेत्र के धर्मप्रेमी नागरिकों और श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *