नहर में युवक की लाश मिली,तालाब में डूबने से एक मृत - rashtrmat.com

नहर में युवक की लाश मिली,तालाब में डूबने से एक मृत

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। लालबर्रा थानांतर्गत आने वाले ग्राम बेलगांव के समीप से ढूटी वीयर वैनगंगा बड़ी नहर गुजरी है। इस मुख्य नहर के माइनर नहर साल्हे मोहगांव ध. एवं खोंगाटोला के बीच में सोमवार को सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है।  ग्रामीणजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस घटना स्थल पहुंचकर नहर के अंदर से शव को बाहर निकाले।तिरोड़ी नगर में तालाब में डूबने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।

मृत  व्यक्ति शिनाख्त नही

वहीं मृत अज्ञात व्यक्ति की अब तक शिनाख्त नही हो पाई है, पुलिस मृत व्यक्ति के शिनाख्त में जुट गई है। शव किस गांव के व्यक्ति का है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। यदि किसी भी गांव के व्यक्ति के लापता होने की जानकारी है या मृतक की पहचान के संबंध में कोई सूचना प्राप्त होती है, तो तत्काल संबंधित पुलिस थाना या प्रशासन को सूचित करें, ताकि मृतक की पहचान कर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

तालाब में डूबने से  युवक की  मौत

तिरोड़ी नगर में तालाब में डूबने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।  मृतक की पहचान राहुल उर्फ बिट्टू पिता स्व. सुरेश शुक्ला, उम्र 34 वर्ष निवासी तिरोड़ी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक का शव पानी में तैरता हुआ मिला। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही तिरोड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकलवाया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को *पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों का पता चल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *