हरियाणा IPS-ASI की मौत में आप विधायक का नाम आया - rashtrmat.com

हरियाणा IPS-ASI की मौत में आप विधायक का नाम आया

राष्ट्रमत न्यूज,नई दिल्ली(ब्यूरो)। हरियाणा आईपीएस-एएसआई सुसाइड से आप विधायक का क्या कनेक्शन है।यह सवाल अब उठने लगा है। पूरन के साले अमित घूस केस में जेल गए। वहीं उनकी पत्नी पर भी सवाल उठ रहे हैं।अभी तक आईपीएस पूरन का लैपटाॅप उनकी पत्नी ने नहीं दिया है। परिवार कह रह है उसे गिरफ्तार करें। इस मामले में आप विधायक का नाम आने के बाद मामले में और गांठ लग गयी है।

भ्रष्टाचार और दबाव के चलते मारा गया

ASI संदीप लाठर की मौत आत्महत्या नहीं है, बल्कि उन्हें भ्रष्टाचार और दबाव के चलते मारा गया है। जो लोग वहां (चंडीगढ़ में IPS पूरन कुमार के घर) धरने पर बैठे थे और उनके समर्थक हैं, उनके खिलाफ भी केस दर्ज होना चाहिए।’हरियाणा के रोहतक में साइबर सेल में तैनात ASI संदीप लाठर के खुदकुशी करने के बाद उनके भाई शीशपाल ने ये आरोप लगाया। संदीप सुसाइड कर चुके IPS पूरन के गनमैन के खिलाफ वसूली मामले में जांच कर रहे थे। उन्होंने 14 अक्टूबर को खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया।

भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

सुसाइड से पहले संदीप ने एक वीडियो और सुसाइड नोट भी छोड़ा, जिसमें IPS पूरन कुमार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। इससे पहले 7 अक्टूबर को IPS पूरन कुमार ने भी सुसाइड कर लिया था। उन्होंने IAS पत्नी अमनीत पी. कुमार को भेजे 8 पन्ने के आखिरी नोट में 15 अफसरों को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार बताया था।

अमित रतन समेत 4 लोगों पर FIR

IPS पूरन के केस में चंडीगढ़ पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर DGP शत्रुजीत कपूर समेत 15 अफसरों पर केस दर्ज किया है। वहीं संदीप लाठर के केस में उनकी पत्नी संतोष के बयान और सुसाइड नोट के आधार पर पूरन कुमार की IAS पत्नी अमनीत पी. कुमार और उनके साले आम आदमी पार्टी के बठिंडा देहात से विधायक अमित रतन समेत 4 लोगों पर FIR हुई है।अमित रतन पर पहले भी भ्रष्टाचार के आरोप लग चुके हैं। उनके PA को 4 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में अमित की गिरफ्तारी भी हुई थी और 3 महीने जेल में भी रहना पड़ा था। अमित का इन दोनों सुसाइड केस से क्या कनेक्शन है?

संदीप ने  IPS पूरन को लेकर क्हा था

पूरन कुमार पर निशाना साधते हुए संदीप ने वीडियो में कहा, ‘जिस दिन पोस्टेड हुए, उन्होंने देखा कि ऑफिस में किस कर्मचारी की क्या जाति है और उन्हें हटाना शुरू कर दिया। अपने करप्ट आदमी लगाने शुरू कर दिए। इन्होंने वहां पर ऐसा माहौल बना दिया कि जो कोई भी आता, पूरन का गनमैन सुशील उससे पैसे मांगने लग जाता था। तुम लोग न्याय की कुर्सी पर बैठे हो और कैसे पैसे मांग रहे हो?”तुम लोगों को परेशान कर रहे हो। क्या ये कुर्सी इसलिए मिली है? इसकी पत्नी IAS है, साला विधायक है। न्याय हमेशा जनता करती है। मैं आज सच्चाई बता रहा हूं। जो इनके खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत दी गई थी, उसी से डरकर उसने सुसाइड किया है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *