लापता युवक पेड़ पर लटका मिला - rashtrmat.com

लापता युवक पेड़ पर लटका मिला

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। जिले के ग्राम ओरमा मे 24 अक्टूबर की सुबह मनोज टेम्भरे पिता सूरजलाल टेम्भरे उम्र 32 वर्ष नामक युवक का खेत में एक पेड़ पर फांसी पर लटका हुआ शव दिखाई दिया । ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक युवक का शव पेड़ से नीचे उतरवाया और पंचनामा कार्यवाही कर शव पीएम के लिए भिजवाया।पीएम के बाद शव परिजनों को दे दिया गया।
आत्महत्या का कारण अज्ञात
युवक फर्नीचर बनाने व कृषि का काम करता था परिवार मे माता,पिता पत्नी और दो बेटा बेटी हंै। 23 अक्टूबर को गांव में मण्डई का आयोजन था। जहाँ शाम तक उसे देखा गया था। रात भर घर नहीं लौटा। मृतक की पत्नी अपने दोनों बच्चों को लेकर सुबह ही मायके गई हुई थी। मनोज स्वयं बस में बिठाया था। रात्रि में वह घर से लापता हो गया और अगले दिन 24 अक्टूबर की सुबह उसका खेत में पेड़ पर फांसी पर लटका हुआ शव दिखाई दिया।युवक के खुदकुशी की वजह अज्ञात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *