धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा,दिल्ली में फिर लाठी चार्ज, कई घायल - rashtrmat.com

धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा,दिल्ली में फिर लाठी चार्ज, कई घायल

राष्ट्रमत न्यूज,नई दिल्ली(ब्यूरो)। दिल्ली के जंतर-मंतर पर LIC बिल्डिंग के पास शनिवार दोपहर 1:30 बजे प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया और गाड़ियों में तोड़फोड़ की।इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी दागे। इस झड़प में कई पुलिसकर्मियों को चोटें आईं है। कुछ प्रदर्शनकारियों के घायल होने की खबर है।

सरकार सोच रही है

शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। कॉकरोच जनता पार्टी प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी थी। राहुल गांधी ने भी आज सुबह कहा था कि धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटना ही होगा। सरकार सोच रही है उनका मंत्रालय बदल दिया जाए, लेकिन यह मंजूर नहीं।

इस्तीफे के बाद सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी के बीच तय दोपहर 3:30 बजे तीसरी बैठक अब होगी या नहीं इस पर संशय है। शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। NEET पेपर लीक के लिए उन्हें दोषी बताकर जंतर-मंतर पर 36 दिन से धरना प्रदर्शन चल रहा था। आंदोलनकारियों का कहना था कि धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे से कम में वह नहीं मानेंगे।धर्मेन्द्र प्रधान ने खुद अपने पोस्ट में लेटर जारी करके अपने इस्तीफे की जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *