आलिया भट्ट ने प्रदर्शन का समर्थन किया,कनाट प्लेस की सभी दुकानें बंद - rashtrmat.com

आलिया भट्ट ने प्रदर्शन का समर्थन किया,कनाट प्लेस की सभी दुकानें बंद

राष्ट्रमत न्यूज,नई दिल्ली(ब्यूरो)। नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन (NDTA) ने 23 जुलाई को कनॉट प्लेस की सभी दुकानें, ऑफिस और रेस्टोरेंट को आज शाम 6:30 बजे तक बंद करने की अपील की है। NDMC ने अपनी एडवाइजरी में कहा कि NDMC चेयरमैन और वाइस चेयरमैन की सलाह पर कनॉट प्लेस के आसपास की गंभीर स्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच संसद मार्ग पर बड़ी संख्या में पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं।

आज फिर जंतर मंतर पर  बर्बर हमला

पूर्व CM अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर NDTA की एडवाइजरी की कॉपी शेयर की है। उन्होंने पूछा- क्या मोदी सरकार आज फिर जंतर मंतर पर अपने बच्चों पर बर्बर हमला करेगी?जंतर-मंतर और कनॉट प्लेस करीब 1 किमी की दूरी पर हैं। जब जंतर-मंतर पर बड़ा प्रदर्शन या पुलिस कार्रवाई होती है, तो उसका असर आसपास के इलाकों खासकर कनॉट प्लेस, जनपथ, बाराखंभा रोड, मंडी हाउस और संसद मार्ग पर भी पड़ता है।दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन लगातार दूसरे दिन बंद रहे। बाद में झंडेवाला मेट्रो स्टेशन को भी बंद कर दिया गया। स्टेशनों के बंद रहने से सैकड़ों ऑफिस जाने वाले लोगों और अन्य यात्रियों को लंबा और महंगा रास्ता अपनाना पड़ा।

एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने समर्थन किया

एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों का समर्थन किया। इंस्टाग्राम पर उन्होंने लिखा- छात्रों का संकल्प हम सभी से सवाल करता है कि क्या हम सच में उन युवाओं की बात सुन रहे हैं, जो इस देश का भविष्य हैं। भविष्य उन्हीं का है।26 दिनों से अनशन कर रहे सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि ने कहा- बच्चों को अपराधी की तरह पेश नहीं किया जाना चाहिए। कांग्रेस नेताओं को प्रधानमंत्री आवास के बजाय जंतर-मंतर जाकर छात्रों के साथ खड़ा होना चाहिए था।

परेशानी का सामना करना पड़ रहा

पीएम मोदी ने X पर पोस्ट में कहा- पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई होगी। एक जनहित याचिका में अपील की गई है कि प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली को बंधक बना दिया है। कई सड़कें बंद हैं और आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *