युवती ने ब्रेकअप किया,प्रेमी ने चाकू मारकर हत्या कर दी - rashtrmat.com

युवती ने ब्रेकअप किया,प्रेमी ने चाकू मारकर हत्या कर दी

राष्ट्रमत न्यूज,नई दिल्ली/ बंगलुरु(ब्यूरो)।  कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से अपराध की चौंका देने वाली वारदात सामने आई है। बेंगलुरु में एक युवती पर प्रेमी से ब्रेकअप करने के बाद जानलेवा हमला किया गया। जानकारी के अनुसार, अमृता पर 13 जुलाई को चाकू से बेरहमी से हमला किया गया था। इसके बाद से वह अस्पताल में मौत से जंग लड़ रही थी। अब 15 जुलाई को अमृता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बेंगलुरु पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए हमलावर सूर्या और उसके भाई धनुष को अरेस्ट कर लिया है।

अब तक की जांच में कई खुलासे

इस घटना को लेकर पुलिस की अब तक की जांच में कई खुलासे हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, जीवन बीमा नगर में रहने वाली अमृता और विल्सन गार्डन में रहने वाला धनुष दोनों के पारिवारिक सम्बंध थे। तीन साल पहले दोनों परिवार एक धार्मिक कार्यक्रम में मिले थे जिसके बाद अमृता और धनुष में दोस्ती हो गई।उनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। हालांकि, इस साल मार्च में अमृता ने धनुष से ब्रेक अप कर लिया जिसके बाद दोनों परिवारों के बीच झगड़ा शुरू हो गया।

घर जाकर चाकू से हमला

ब्रेकअप के बाद धनुष और उसका भाई अमृता को सबक सिखाने की प्लानिंग करने लगे। धनुष और उसके भाई सूर्या ने अमृता के भाई तेजस को भी फोन किया और उसे धमकी दी कि उसकी जिंदगी के साथ खिलवाड़ करने वाली अमृता को वो सबक सिखाएंगे। इसके बाद 13 जुलाई को धनुष के कहने पर उसका भाई सूर्या अमृता के घर गया और उसकी मां से बहस करने के बाद अचानक से चाकू निकालकर उसने अमृता पर हमला कर दिया। इस घटना ने पूरे इलाके में भय का माहौल बना दिया है।