नोएडा में 5 मंजिला बिल्डिंग में आग लगने से दो की मौत; 100 से ज्यादा को बचाया - rashtrmat.com

नोएडा में 5 मंजिला बिल्डिंग में आग लगने से दो की मौत; 100 से ज्यादा को बचाया

 राष्ट्रमत न्यूज,नोएडा(ब्यूरो)। फेस-3 थाना क्षेत्र के सेक्टर-66 में ममूरा गांव के अंदर एक पांच मंजिला मकान में बुधवार को आग लगने से करीब 50 परिवार फंस गए। इस हादसे में दो लोगों की मौत होने की सूचना है, जिसमें स्नेहा 26 वर्षीय महिला और एक अज्ञात व्यक्ति शामिल है।इस दौरान 5 मंजिला इमारत के सामने वाली बिल्डिंग में सीढ़ी लगाकर 100 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया गया है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, आग लगने के दो कारण बताया जा रहा है, जिसमें इलेक्ट्रिक बाइक या एसी में शॉर्ट सर्किट होने की बात शामिल है।

NCR News - 2026-07-15T144921.103

मृतक स्नेहा के भाई को थप्पड़ मारा

फर्स्ट फ्लोर पर रहने वाले शिवम ने बताया कि बेसमेंट में आग लगी उसके बाद धुआं तेजी से बढ़ता चला गया। किसी तरह लोगों ने जान बचाई। अब सामान लेकर बाहर जा रहे हैं।फेस-3 थाना पुलिस ने इमारत में आग लगने के बाद साक्ष्यों को छुपाने के उद्देश्य से मुख्य गेट बंद कर दिया है। स्थानीय पुलिस की इस कार्रवाई से बिल्डिंग में रहने वाले लोग परेशान हैं।पुलिस पर आरोप है कि मृतक स्नेहा के भाई को थप्पड़ मारा है। वह अपने कमरे से बहन का सामान निकालने की गुहार लगा रहा था, जिस पर पुलिस कर्मी आग बबूला हो गए और उसे एक थप्पड़ जड़ दिया। मुख्य गेट पर खड़े अन्य लोगों ने पुलिस कर्मियों की इस हरकत का विरोध करते हुए हंगामा किया।

WhatsApp Image 2026-07-15 at 2.23.33 PM

धुआं पूरी बिल्डिंग में फैल गया

शुरुआती जांच में सामने आया है कि ग्राउंड फ्लोर की पार्किंग में एक इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग के दौरान आग लगी।इसके बाद पाइप और सीढ़ियों के रास्ते धुआं पूरी बिल्डिंग में फैल गया, जिससे दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा और एक युवती गंभीर रूप से झुलस गए।उन्होंने बताया कि बिल्डिंग में कुल पांच मंजिल हैं। हर फ्लोर पर करीब 12 फ्लैट हैं और प्रत्येक फ्लैट में दो कमरे बने हुए हैं।

कई लोग बाहर निकल सके

आग लगने की घटना के दौरान मौके पर मौजूद चश्मदीद दुकानदार अमन ने शोर मचाकर सभी को बाहर निकालने के लिए कहा, जिससे समय रहते कई लोग बाहर निकल सके। आग लगने की सूचना पर आनन-फानन में फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान फायर विभाग के अधिकारी और डीसीपी समेत आला अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

हिरासत में ले लिया गया है

नोएडा सेंट्रल के DCP शैलेंद्र सिंह ने कहा, एक रिहायशी बिल्डिंग में EV स्कूटी चार्जिंग पर लगी थी। उसमें स्पार्किंग होने के कारण गाड़ी में आग लग गई। इसके बाद उसके आसपास खड़ी सभी गाड़ियों में आग लग गई। आग से निकलने वाला धुआ ऊपर रहने वाले लोगों के घरों में पहुंच गया। सूचना पाते ही पुलिस की टीम और फायर टेंडर मौके पर पहुंचे और उन्होंने बचाव कार्य शुरू किया। करीब 100 से अधिक परिवारों को वहां से सही सलामत बाहर निकाला गया। इस हादसे में कोई घायल नहीं है, लेकिन 2 लोगों की तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें अस्पताल भेजा गया है। उस बिल्डिंग के संचालक के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया है। उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।