उच्च शिक्षा विभाग UPSC एवं MPPSC की कक्षाएं प्रारंभ करें-शीलेंद्र सिंह - rashtrmat.com

उच्च शिक्षा विभाग UPSC एवं MPPSC की कक्षाएं प्रारंभ करें-शीलेंद्र सिंह

राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो) रीवा संभाग कमिश्नर शीलेंद्र सिंह ने संयुक्त संचालक उच्च शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि वह संभाग के सभी जिलों के एक-एक महाविद्यालय में यूपीएससी एवं एमपीपीएससी की कक्षाएं तत्काल प्रारंभ कराएं।कमिश्नर ने कहा कि यूपीएससी व एमपी पीएससी के विषय से संबंधित पुस्तकों का सेट सभी विद्यार्थियों को उपलब्ध करादिया जाएगा।

गोशाला में अनियमितता पर कार्रवाई करें

कमिश्नर ने इस संबंध में सभी विषयवार प्राध्यापकों को एमपीपीएससी एवं यूपीएससी के कोर्स पढ़ाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश भी दिए। कमिश्नर ने संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं को निर्देश दिए कि वह बारिश से पूर्व सभी पशुओं का शतप्रतिशत टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें और जिससे उन्हें खुरपका और मुंहपका रोग से बचाया जा सके, साथ ही जिले में स्थित सभी गौशालाओं का भी रोस्टर के अनुसार निरीक्षण करना सुनिश्चित करें। गौशालाओं में यदि किसी भी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित के विरूध तत्काल कार्रवाई  करें।

परिवहन एवं भंडारण पर सख्ती से कार्रवाई करें

कमिश्नर ने खनिज विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि वह अपने विभाग के उड़नदस्ता दल को व्यापक रूप से सक्रिय करें और खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर सख्ती से कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। कमिश्नर ने सभी विभाग प्रमुख को आगामी 16 एवं 17 जुलाई को सभी जिला कोषालय में लेखा संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए आयोजित हो रहे शिविर का लाभ उठाने के निर्देश दिए और कहा कि सभी विभाग के अधिकारी अपने विभागीय लेखा, बकाया स्वत्वों, पेंशन, ग्रेच्युटी एवं वित्त संबंधी समस्याओं का निराकरण शिविर के माध्यम से कराना सुनिश्चित करें। एक पेड़ मां के नाम अभियान की समीक्षा करते हुए उन्होंने जन अभियान परिषद के अधिकारी को निर्देश दिए कि वह ग्राम पंचायतो में वृहद स्तर पर पौधारोपण कराना सुनिश्चित करें, साथ ही सिंगरौली जिले में विशेष तौर पर व्यापक पैमाने पर पौधारोपण का अभियान चलाते हुए पौधारोपण कराना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *