चोरों ने दो फौजियों के यहां की चोरी,12 लाख का सामान लेकर फरार - rashtrmat.com

चोरों ने दो फौजियों के यहां की चोरी,12 लाख का सामान लेकर फरार

राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। रीवा के समान थाना क्षेत्र के गड़रिया मोहल्ले में मंगलवार रात चोरों ने दो फौजियों के घरों में चोरी की। एक घर से करीब 12 से 15 लाख रुपए के सोने.चांदी के जेवर और नकदी चोरी हो गई। वहीं दूसरे घर में चोरी का प्रयास किया लेकिन चोरों के हाथ कुछ नहीं लगा। घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।


नकदी लेकर चोर फरार
बताया जाता है कि इंडियन आर्मी के जवान राजेश सिंह ड्यूटी पर बाहर थे। इसी दौरान चोरों ने उनके सूने घर का ताला तोड़ कर अलमारी से लाखों रुपए के सोने.चांदी के जेवर और नकदी लेकर चोर फरार हो गए।इसके बाद चोरों ने पास में रहने वाले फौजी सुधीर सिंह पटेल के घर में भी घुसने की कोशिश की। वहां उन्हें कोई कीमती सामान नहीं मिलने पर खाली हाथ लौट गए।


सीसीटीवी में थैला ले जाते दिख रहे चोर
समान थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।समान थाना प्रभारी आशीष मिश्रा ने बताया कि गड़रिया मोहल्ले में दो घरों में चोरी की गयी है। एफएसएल टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। चोरों की पहचान कर उनसे सामान बरामद किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *