राष्ट्रमत न्यूज,मुंबई/ नई दिल्ली(ब्यूरो)। केन्द्र सरकार को हर हाल में संसद में परिसीमन बिल पास कराना है। परिसीमन के जरिये संसद की 850 सीट करना है। TMC के 22 सांसद और उद्धव ठाकरे के छह सांसद के टूटने से लोकसभा की तस्वीर बदल जाएगी। लेकिन अभी भी केन्द्र सरकार को 44 सांसदों की जरूरत है। माना जा रहा है कि तमिलनाडु से द्रमुक के 22 सांसद का समर्थन मिल सकता है। ऐसे में कुल 348 सांसद होते हैं। 352 सांसद चाहिए। माना जा रहा है कि झामुमों से तीन सांसद तोड़े जा सकते हैं।यदि वोटिंग के समय 14 सांसद गायब रहे तो केन्द्र सरकार का गणित सफल हो जाएगा। विपक्ष के पास 230 सांसद हैं। देखना यह है कि किस किस राज्य में परिसीमन बिल के लिए कौन कौन से दल टूटेगें।

किसी पद को लेकर अभी चर्चा नहीं हुई
उद्ध व ठाकरे ठीक अपनी तरह ही अपने बेटे को भी शिवसेना दिवस के मौके पर पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाना चाहते थे। वह इस कार्यक्रम को 2003 के महाबलेश्वर अधिवेशन की तरह करना चाहते थे, जिसमें उनके पिता बाल ठाकरे ने कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में उन्हें नामित किया था। हालांकि इन रिपोर्ट्स के बारे में जब आदित्य ठाकरे से पूछा गया था तो उन्होंने इसे पूरी तरह से खारिज कर दिया था। इतना ही नहीं उन्होंने कहा था कि पार्टी में उनके लिए किसी पद को लेकर अभी चर्चा नहीं हुई है।
6 सांसद के टूटने की संभावना
महाराष्ट्र की राजनीति में 2022 जैसे बड़े पार्टी टूट की घटना को दोहराती दिख रही है। शिवसेना (यूबीटी) के 6 लोकसभा सांसद के टूटने की संभावना है। उद्धव ठाकरे का शिवसेना(यूबीटी) गुट को आज दिल्ली में पार्टी द्वारा विद्रोह को रोकने और अपने सांसदों की वफादारी की जांच करने के लिए बुलाई गई आपातकालीन बैठक में बड़ा झटका लगा है।तीन-पंक्ति व्हिप जारी करने के बावजूद, सुबह 11 बजे शुरू होने वाली बैठक स्थगित कर दी गई।संजय राउत के साथयह स्पष्ट है कि केवल 3 सांसद ही उपस्थित हुए, जबकि 6 बागी सांसदों ने इस बैठक से नदारत रहे है।पार्टी के भीतर संभावित विद्रोह को दबाने के लिए उद्धव ठाकरे के आदेश पर दिल्ली के पुराने संसद भवन में यह आपातकालीन बैठक बुलाई गई। सांसदों की आधिकारिक उपस्थिति दर्ज करने के लिए एक अलग प्रति तैयार की गई थी। हालांकि, इस बैठक में केवल निम्नलिखित प्रमुख नेता और सांसद ही उपस्थित हो सके।

मात्र 3 सांसदों ने अटेंड की मीटिंग
मीटिंग में मौजूद सांसद-अनिल देसाई,राजाभाऊ वाजे,अरविंद सावंत