बैठक से अनुपस्थित 11 कर्मचारियों को नोटिस - rashtrmat.com

बैठक से अनुपस्थित 11 कर्मचारियों को नोटिस

 राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर ने 15 जून को जनपद पंचायत सभागार रायपुर में ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों तथा जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में 11 ग्राम पंचायत सचिव तथा रोजगार सहायक बिना सूचना अनुपस्थित रहे।

वेतन राजसात की कार्रवाई जाएगी

जनपद के मुख्यकार्यपालन अधिकारी प्रदीप दुबे ने इन सभी कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस का 18जून तक समक्ष में उपस्थित होकर संतोषजनक उत्तर न देने पर सात दिन का वेतन राजसात करने की कार्रवाई की जाएगी।  मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने ग्राम रोजगार सहायक रामदीन कुशवाहा ग्राम पंचायत कपुरी, सतेन्द्र कुमारमिश्रा गगहरा, पूजा सिंह बघेल इटहा, सुधीर तिवारी टिकुरी, मुनीन्द्र मिश्रा बक्छेरा, जावेद खान मेथौरी, संजय कुमार पटेल नवागांव कोठार तथा ग्राम रोजगार सहायक धीरेन्द्र यादव ग्राम पंचायत हर्दी नम्बर दो को नोटिस दिया है।बैठक से अनुपस्थित ग्राम पंचायत सचिव नीलम सिंह मढ़ी, अनिल तिवारी तिवरिगवां तथा ग्राम पंचायत सचिव  युवराज सिंह नवागांव कोठार को भी नोटिस दिया गया है।