बालाघाट जिले के लिए विकास के नये द्वारा खोलेगा ब्रिज-प्रभारी मंत्री - rashtrmat.com

बालाघाट जिले के लिए विकास के नये द्वारा खोलेगा ब्रिज–प्रभारी मंत्री

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)।   प्रभारी मंत्री राव उदयप्रताप सिंह ने शनिवार को 21.68 करोड़ रुपए की लागत से बने गर्रा आरओबी का लोकार्पण किया। इसके साथ ही इसे आम लोगों के आवागमन के लिए खोल दिया गया। हालांकि, पुल का निर्माण कार्य अभी भी अधूरा है।  प्रभारी मंत्री ने इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि राजा भोज के नामकरण वाले इस ओव्हरब्रिज के लोकार्पण कार्यक्रम में उन्हें शामिल होने का सौभाग्य मिला है।हम सौभाग्यशाली है कि हमें डबल इंजन की सरकार मिली है। केंद्र और राज्य दोनो सरकारों में समन्वय होता है तो वहॉ पर प्रगति पहले दस्तक देती है।

200 मीटर का फुटपाथ नहीं बनाया गया

आरओबी पर रोशनी के लिए बिजली का काम शुरू नहीं हुआ है। पानी निकासी के लिए पुल पर बनाए गए कटाव भी अधूरे हैं। इसके अलावा, डीपीआर में शामिल होने के बावजूद 200 मीटर का फुटपाथ नहीं बनाया गया है। एक स्थानीय युवक कुमार भानु ने फुटपाथ न होने से भविष्य में दुर्घटना की आशंका जताई है। रेलवे ओवरब्रिज के नामकरण को लेकर भी सोशल मीडिया पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

पूर्व मंत्री का कोई जिक्र नहीं किया

लोकार्पण के बाद प्रभारी मंत्री राव उदयप्रताप सिंह ने इस पुल को सांसद भारती पारधी के संसदीय क्षेत्र के लिए एक बड़ी सौगात बताया। हालांकि, उन्होंने पुल की स्वीकृति और फंड दिलाने वाले पूर्व सांसद और पूर्व मंत्री का कोई जिक्र नहीं किया। प्रेस के सवालों पर मंत्री ने कहा कि “सब हो जाएगा”, लेकिन वे सवालों का जवाब दिए बिना ही चले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *