'लाश के प्राइवेट पार्ट्स' वाले विवाद पर सेजल की मेडिकल कॉलेज में एंट्री नहीं - rashtrmat.com

‘लाश के प्राइवेट पार्ट्स’ वाले विवाद पर सेजल की मेडिकल कॉलेज में एंट्री नहीं

 राष्ट्रमत न्यूज,मुंबई(ब्यूरो)। प्रणीत मोरे के शो में आने वाली MBBS छात्रा सेजल पवार के मजाक पर एक्शन लिया गया है। सेजल ने स्टैंड-अप कॉमेडी शो में पुरुष शवों के साथ छेड़छाड़ की बात कही थी।समाचार एजेंसी एएनआइ की रिपोर्ट के मुताबिक, KEM हॉस्पिटल और मेडिकल कॉलेज ने MBBS छात्रा सेजल पवार को 15 दिन की अनिवार्य छुट्टी पर भेज दिया है और उन्हें हॉस्पिटल कैंपस, मेडिकल कॉलेज और हॉस्टल परिसर में आने से रोक दिया है।

गतिविधियों की अनुमति नहीं होगी

संस्थान की तरफ से यह कार्रवाई शुरुआती जांच के बाद की गई है, जिसमें पाया गया कि वायरल क्लिप में दिखने वाली लड़की सेजल पवार ही थीं।अधिकारियों ने कहा कि वीडियो में उनके द्वारा कही गई बातें पहली नजर में अनुचित लगीं और उन्हें अस्वीकार्य माना गया। फिलहाल के लिए, सेजल को उनके परिवार को सौंप दिया गया है और 15 दिन की इस अवधि के दौरान उन्हें पढ़ाई-लिखाई या कॉलेज से जुड़ी अन्य गतिविधियों में शामिल होने की अनुमति नहीं होगी।संस्थान ने कहा कि यह फैसला सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाओं और चर्चाओं के बीच उनकी सुरक्षा और भलाई को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

प्रोफेशनल काउंसलिंग लेने की सलाह

हॉस्पिटल के अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान सेजल भावुक हो गईं और लगातार रोती रहीं। उन्होंने अपने बयान में पछतावा भी जताया। विवाद का उनकी मानसिक सेहत पर असर को देखते हुए, संस्थान ने उन्हें डिप्रेशन या गंभीर मानसिक तनाव से बचने के लिए प्रोफेशनल काउंसलिंग लेने की सलाह दी है।