मीना राहंगडाले बनीं भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष - rashtrmat.com

मीना राहंगडाले बनीं भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। बालाघाट में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष का पद लंबे समय से रिक्त था। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने मीना राहंगडाले को इस पद पर नियुक्त किया है।मीना राहंगडाले 2017 से पार्टी में बूथ अध्यक्ष के पद पर सक्रिय रही हैं और उन्हें सांसद की करीबी माना जाता है। नियुक्ति के बाद से उन्हें बधाई देने के लिए भाजपा नेता और कार्यकर्ता उनके घर पहुंच रहे हैं।

महिला विंग में भी काम कर चुकी हैं

दैनिक भास्कर से चर्चा करते हुए मीना राहंगडाले ने कहा कि केंद्र और प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें जो दायित्व सौंपा है, उसका वह पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगी।जिलाध्यक्ष मीना राहंगडाले ने यह नया दायित्व देने के लिए केंद्र और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। मीना राहंगडाले 2017 से पार्टी में सक्रिय हैं। वह राज्य महिला आयोग की महिला विंग में भी काम कर चुकी हैं। वर्तमान में वह महिला मोर्चा महामंत्री और शक्ति केंद्र संयोजक की भूमिका निभा रही हैं।मीना राहंगडाले जिस समाज से आती हैं, वह बालाघाट में राजनीतिक, आर्थिक और शैक्षणिक रूप से समृद्ध होने के साथ ही एक बड़ा वर्ग है।