हम बिकने वाले नहीं हमारे जमीर में दम है- विवेक पटेल - rashtrmat.com

हम बिकने वाले नहीं हमारे जमीर में दम है- विवेक पटेल

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव पर कांग्रेस विधायक विवेक पटेल ने कहा प्रदेश में विधायकों को 5 करोड़ और 10 करोड़ रुपये तक के आफर दिए जाने की चर्चाएं हैं। लेकिन उन्हें किसी प्रकार का कोई प्रस्ताव नहीं मिला। क्योंकि सामने वालों को पता है कि हम बिकने वालों में से नहीं हैं।
BJP विधायकों को प्रलोभन दे रही
उन्होंने कहा हमारी जरूरतें कम हैं इसलिए हमारे जमीर में दम है। मुझे कोई खरीद नहीं सकता। मैं कांग्रेस का कार्यकर्ता हूं और पार्टी के साथ पूरी मजबूती से खड़ा हूं।विरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ अपने क्षेत्रों में सक्रिय हैं और पार्टी आलाकमान को उन पर पूरा भरोसा है।कांग्रेस आलाकमान जो भी निर्देश देगा उसका पालन किया जाएगा। भाजपा पर हमला बोलते हुए पटेल ने आरोप लगाया कि जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से लोकतांत्रिक मूल्यों की लगातार हत्या की जा रही है।उन्होंने कहा कि बहुमत वाली सरकारों को अस्थिर करने और जनादेश के साथ खिलवाड़ करने की राजनीति की जा रही है। राज्यसभा चुनाव के लिए तीसरे उम्मीदवार के नामांकन को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि इसके जरिए विधायकों को प्रलोभन देने की कोशिश की जा रही है।