ममता के हाथ से दिल्ली भी गयी,21 सांसद छोड़ेंगे TMC - rashtrmat.com

ममता के हाथ से दिल्ली भी गयी,21 सांसद छोड़ेंगे TMC

राष्ट्रमत न्यूज,नई दिल्ली (ब्यूरो)। पश्चिम बंगाल के बाद अब ममता बनर्जी के लिए दिल्ली भी दूर होती दिख रही है। विधानसभा चुनाव 2026 में मिली हार के बाद पार्टी में मची उठापटक के बीच तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के 14 सांसदों ने केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता भूपेंद्र यादव के आवास पर उनसे मुलाकात की। खास बात यह है कि इस मौके पर बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी भी मौजूद रहे।

भूपेंद्र यादव के घर पर मीटिंग

विधायकों के बाद अब तृणमूल कांग्रेस के सांसद भी ममता का साथ छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं। सोमवार दोपहर 20 सांसदों ने केंद्रीय मंत्री और BJP के बंगाल प्रभारी भूपेंद्र यादव के घर पर मीटिंग की।इस दौरान सुबह TMC के राज्यसभा सांसद पद से इस्तीफा दे चुके सुखेंदु शेखर रे भी मौजूद रहे। उधर, बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी भी इनसे मिलने पहुंचे। 20 में से लोकसभा और राज्यसभा के कितने सांसद थे यह साफ नहीं हो पाया है।

बिरला को एक लेटर लिखेंगे

बैठक में काकोली घोष, शताब्दी रॉय, अबू ताहिर, अरूप चक्रवर्ती, खलीलुर रहमान, शर्मिला सरकार, असित मल, कालीपद सोरेन, जगदीश बसुनिया और प्रसून बनर्जी मौजूद रहे। बाकी सांसदों के नाम सामने नहीं आए हैं।सूत्रों के मुताबिक TMC के ये सभी सांसद अलग गुट बना सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि वे जल्द ही इस बारे में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को एक लेटर लिखेंगे।

TMC के सभी पदों से इस्तीफा

सूत्रों के अनुसार, शुभेंदु अधिकारी आज ही दिल्ली पहुंचे। इस मीटिंग में बीजेपी नेता और त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लव देब भी मौजूद रहे। वहीं, राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रे से भी पांच सांसद मिलने पहुंचे। बता दें कि सुखेंदु ने आज ही राज्यसभा सांसद पद के साथ-साथ टीएमसी के सभी पदों से इस्तीफा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *