बाल संप्रेषण गृह से बाथरूम की खिड़की का कांच तोड़कर 6 बच्चे फरार - rashtrmat.com

बाल संप्रेषण गृह से बाथरूम की खिड़की का कांच तोड़कर 6 बच्चे फरार

राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। रीवा के बाल संप्रेषण गृह से 6 बच्चे फरार हो गए। यह घटना मंगलवार 2 जून की सुबह करीब 7 बजे हुई।संप्रेषण गृह की बाथरूम की खिड़की का कांच तोड़कर बच्चे भाग गए। पुलिस की टीम उनकी तलाश कर रही है।बच्चे जब नहीं मिले तो तब तलाश शुरू हुई।


खिड़की का कांच तोड़कर भागे
समान थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि बाल संप्रेषण गृह से 6 बच्चे बाथरूम की खिड़की का कांच तोड़कर भाग गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीमों को उनकी तलाश में लगाया गया है।
पहले भी सामने आ चुकी घटनाएं
समान थाना क्षेत्र में संचालित बाल संप्रेषण गृह से बच्चों के फरार इससे पहले भी कई बार हो चुके हैं। ऐसी घटनाएं बार बार होने के बाद भी सुरक्षा के समुचित इंतजाम नहीं किये गए। सभी बच्चे अलग अलग समय पर किसी न किसी प्रकरण में लाए गए थे। बच्चों को सुधार एवं पुनर्वास के उद्देश्य से यहां रखा गया था।
कमियों पर ध्यान देना चाहिए
घटना के बाद बाल संप्रेषण गृह की सुरक्षा व्यवस्था का मामला तो है ही वहीं विशेषज्ञों का मानना है कि बच्चों को चूंकि यहां मुख्यधारा से जोड़ना और उनमें सकारात्मक बदलाव के लिए लाया जाता है। विभाग को ध्यान देना चाहिए। पुलिस फरार बच्चों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *