मां बनने की राह में क्या थायराइड है बाधक,बताई जरूरी बातें जानें - rashtrmat.com

मां बनने की राह में क्या थायराइड है बाधक,बताई जरूरी बातें जानें

राष्ट्रमत न्यूज,नई दिल्लीब्यूरो)।आज के समय में महिलाओं में थायराइड से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं । कई बार यह समस्या शरीर में धीरे-धीरे बदलाव लाती है। जिसे शुरुआत में पहचानना आसान नहीं होता । थकान, वजन में बदलाव और पीरियड्स से जुड़ी परेशानियों के साथ-साथ यह महिलाओं की रीप्रोडक्टिव हेल्थ पर भी असर डाल सकती है ।थायराइड शरीर में कई जरूरी कार्यों को कंट्रोल करने वाले हॉर्मोन्स से जुड़ा होता है, इसलिए इसका संतुलन बिगड़ने पर शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर प्रभाव पड़ सकता है।

कुछ मामलों में इसका असर

कई महिलाएं लंबे समय तक इसके संकेतों को सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देती हैं। कुछ मामलों में इसका असर मानसिक स्वास्थ्य,एनर्जी लेवल और हॉर्मोनल संतुलन पर भी देखा जा सकता है। ऐसे में यह सवाल अक्सर उठता है कि क्या थायराइड मां बनने की क्षमता को प्रभावित कर सकता है । इसलिए सही जानकारी होना बेहद जरूरी है.

पीरियड्स असामान्य हो सकते हैं

आरएमएल हॉस्पिटल में महिला रोग विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सलोनी चड्ढा बताती हैं कि थायराइड हॉर्मोन शरीर के कई जरूरी कार्यों को कंट्रोल करता है, जिनमें पीरियड्स और ओव्यूलेशन भी शामिल हैं। जब थायराइड हॉर्मोन का संतुलन बिगड़ता है, तो महिलाओं में पीरियड्स असामान्य हो सकते हैं और एग बनने की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है । इससे गर्भधारण में दिक्कत आ सकती है।