राष्ट्रमत न्यूज,मुंबई (ब्यूरो) । रणवीर सिंह के लिए ‘धुरंधर’ के दोनों पार्ट्स जितनी खुशियां लेकर आए, उतनी ही परेशानी DON 3 ने दे दी ।जी हां, यह फिल्म लंबे वक्त से उनके खाते में थी । जनवरी में फिल्म का काम शुरू होना था, लेकिन शूट से कुछ हफ्ते पहले उन्होंने फिल्म छोड़ दी । जिसके बाद फरहान अख्तर ने बताया कि 45 करोड़ का नुकसान हुआ है । जिसकी भरपाई की मांग करते हुए FWICE की मदद ली । अब उन्होंने ही रणवीर सिंह को फिल्म इंडस्ट्री से बैन करने के निर्देश दिए है । पर रणवीर सिंह के ‘डॉन 3’ से हटने के बाद जिन दो नामों की चर्चा हो रही है, वो शाहरुख खान और ऋतिक रोशन ही हैं ।जहां एक तरफ शाहरुख खान पहले ही फिल्म को NO बोल चुके थे । तो ऋतिक ने भी फिल्म से जुड़ने की जानकारी को अफवाह बताया. तो फिर चर्चा क्यों शुरू हुई?

शाहरुख और ऋतिक से बात चल रही
दरअसल जब रणवीर सिंहने फिल्म छोड़ी थी और फरहान अख्तर ने नुकसान होने की बात कही थी ।तब यह भी खबर सामने आई थी कि रणवीर सिंह ने मेकर्स पर आरोप लगाया है ।उनका कहना है कि एक्टर को रिप्लेस करने की तैयारी थी । जिसके लिए शाहरुख खान और ऋतिक रोशन से बात चल रही थी. लेकिन बाद में इस खबर को ऋतिक ने महज अफवाह बताया था और क्लियर किया कि उन्हें कभी रोल ऑफर नहीं हुआ. लेकिन क्या अब चीजें उनके लिए बन सकती हैं?

रणवीर सिंह की जगह ‘डॉन 3’ में कौन
इस वक्त एक ही बड़ा सवाल चर्चा में बना हुआ है कि क्या डॉन फ्रेंचाइजी में शाहरुख खान वापसी करेंगे? पर इस सवाल का जवाब शायद मेकर्स के पास भी नहीं है । क्योंकि शुरुआत में कहा गया था कि वो कैमियो करेंगे. पर कहा गया कि वो तभी फिल्म ज्वाइन करेंगे जब एटली भी बतौर डायरेक्टर पिक्चर से जुड़ेंगे ।जिस खबर को एटली ने गलत बताया था । अब मुश्किल में फरहान अख्तर का वो सहारा बनते हैं या नहीं. इसके लिए फैन्स को थोड़ा इंतजार करना होगा. लेकिन उम्मीद तो कम ही है, क्योंकि एक्टर का फोकस दूसरी पिक्चरों पर है ।