20 जर्जर स्कूलों की मरम्मत के लिए 23 लाख रुपए मंजूर - rashtrmat.com

20 जर्जर स्कूलों की मरम्मत के लिए 23 लाख रुपए मंजूर

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। कलेक्टर मृणाल मीना ने प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना के अंतर्गत खनन प्रभावित क्षेत्रों में बिरसा जनपद अंतर्गत 10 तथा बैहर जनपद पंचायत अंतर्गत 10 जर्जर स्कूल भवनों के मरम्मत कार्य को स्वीकृति प्रदान की गई है। इन जर्जर स्कूल भवनों का निर्माण कार्य शाला प्रबंधन समिति करेगी।
12 लाख 50 हजार मंजूर
इस योजना के तहत बिरसा जनपद की ग्राम पंचायत डाबरी के ग्राम छिंदीटोला के ईजीएस स्कूल में मरम्मत कार्य के लिए 01 लाख 25 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसी प्रकार बिरसा जनपद की ग्राम पंचायत सोनगुड्डा के ग्राम बैगाटोला के ईजीएस स्कूल, ग्राम पंचायत सोनगुड्डा के ग्राम सुकुलपाठ के ईजीएस स्कूल, ग्राम पंचायत डाबरी के शासकीय प्राथमिक शाला भण्डेरी, ग्राम पंचायत धुनधुनवर्धा के एकीकृत स्कूल, ग्राम पंचायत सोनगुड्डा के शासकीय माध्यमिक शाला चारघाट, ग्राम पंचायत डाबरी के शासकीय प्राथमिक शाला पटेलटोला, ग्राम पंचायत सोनगुड्डा के शासकीय प्राथमिक शाला डोडराटोला, ग्राम पंचायत सोनगुड्डा के शासकीय प्राथमिक शाला किडंगीटोला एवं ग्राम पंचायत डाबरी के शासकीय प्राथमिक शाला गौरझोला में मरम्मत कार्य के लिए 01 लाख 25 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस तरह बिरसा जनपद के कुल 10 जर्जर स्कूल भवनों के मरम्मत कार्य के लिए 12 लाख 50 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की गई है।


10 जर्जर स्कूलों के लिए 12 लाख मंजूर
इसी प्रकार बैहर जनपद की ग्राम पंचायत लूद के ग्राम बम्हनी के एकीकृत स्कूल में मरम्मत व सुधार कार्य के लिए 01 लाख 24 हजार रुपए, ग्राम पंचायत लूद के एकीकृत स्कूल में मरम्मत व सुधार कार्य के लिए 01 लाख 25 हजार रुपएए ग्राम पंचायत लातरी के एकीकृत स्कूल में मरम्मत व सुधार कार्य के लिए 01 लाख 25 हजार रुपए, ग्राम पंचायत मोहरई के शासकीय प्राथमिक शाला आर्मी में मरम्मत व सुधार कार्य के लिए 01 लाख 24 हजार रुपएए ग्राम पंचायत मोहरई के शासकीय प्राथमिक शाला झिंगराटोला में मरम्मत व सुधार कार्य के लिए 01 लाख 25 हजार रुपएए ग्राम पंचायत नव्ही के शासकीय प्राथमिक शाला चुक्काटोला में मरम्मत व सुधार कार्य के लिए 01 लाख 25 हजार रुपएए ग्राम पंचायत लूद के शासकीय प्राथमिक शाला सारद में मरम्मत व सुधार कार्य के लिए 01 लाख 24 हजार रुपएए ग्राम पंचायत बिठली के शासकीय प्राथमिक शाला दुगलई में मरम्मत व सुधार कार्य के लिए 01 लाख 25 हजार रुपएए ग्राम पंचायत बिठली के शासकीय प्राथमिक शाला बोडखी में मरम्मत व सुधार कार्य के लिए 01 लाख 25 हजार रुपए तथा ग्राम पंचायत बिठली के शासकीय प्राथमिक शाला आमानाला में मरम्मत व सुधार कार्य के लिए 01 लाख 24 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। इस तरह बैहर जनपद के कुल 10 जर्जर स्कूल भवनों के मरम्मत कार्य के लिए 12 लाख 46 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *