45 डिग्री झुकी इमारत, हर पल गिरने का डर - rashtrmat.com

45 डिग्री झुकी इमारत, हर पल गिरने का डर

राष्ट्रमतन्यूज,पुणे(ब्यूरो)। महाराष्ट्र के पुणे में पिंपरी चिंचवड़ के मोशी इलाके में गुरुवार को भी राहत और बचाव का काम चलता रहा। यहां स्थित एक कचरा प्रबंधन संयंत्र की तीन मंजिला इमारत बुधवार को ढह गई थी। मलबे के नीचे से अब तक एक शव को बाहर निकाला गया है। बचाव दल ने नौ लोगों को जिंदा सुरक्षित बाहर निकालने में सफलता हासिल की है। यह इमारत वेस्ट टू एनर्जी प्लांट के ऊपर बनी हुई थी जिस पर पुराने कचरे का पहाड़ जैसा ढेर गिर गया था। कचरे के इस दबाव के कारण पूरी इमारत जमींदोज हो गई और वहां काम कर रहे करीब 18 लोग मलबे में दब गए थे।

फायर ब्रिगेड की टीमें लगातार काम कर रही

हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया था। शुरुआती कुछ ही घंटों में सात लोगों को मलबे से बाहर निकाल लिया गया था। इसके बाद देर रात दो और लोगों को सुरक्षित निकाला गया जिससे बचाए गए लोगों की संख्या नौ हो गई। मौके पर एनडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीमें लगातार काम कर रही हैं।

दो अन्य शवों का पता चल गया

बचाव अभियान को लेकर एनडीआरएफ की 5वीं बटालियन के कमांडेंट एसबी सिंह ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुरुवार सुबह एक शव बरामद हुआ है और दो अन्य शवों का पता चल गया है। एसबी सिंह ने कहा, ‘एनडीआरएफ अपनी पूरी कोशिश कर रही है। हमने हाथों से खुदाई कर एक संकरी जगह बनाई है और उसी रास्ते से अंदर पहुंच रहे हैं। अब तक तीन शवों का पता चल चुका है जिनमें से एक को बाहर निकाल लिया गया है।’ उन्होंने बताया कि दूसरा शव मलबे में दूर से दिखाई दे रहा है लेकिन उसे बाहर निकालने में काफी समय लग सकता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *